दुनिया

Bangladesh में चुनाव कराने को लेकर अंतरिम सरकार के प्रमुख Muhammad Yunus ने क्या कहा

बांग्लादेश के अंतरिम नेता मुहम्मद यूनुस (Muhammad Yunus) ने सोमवार (16 दिसंबर) को एक टीवी संबोधन में कहा कि बांग्लादेश 2025 के अंत में या 2026 की पहली छमाही में संसदीय चुनाव कराने की योजना बना रहा है. चुनावों के रोडमैप के बारे में जानकारी देते हुए यूनुस ने कहा कि चुनावों की समयसीमा चुनाव सुधार आयोग की सिफारिशों पर निर्भर करती है, लेकिन 2025 के अंत तक चुनाव कराना संभव होगा.

मीडिया खबरों के अनुसार, विजय दिवस पर एक टीवी संबोधन में यूनुस ने कहा, “अगर राजनीतिक आम सहमति यह तय करती है कि हमें न्यूनतम सुधारों और एक सटीक मतदाता सूची के साथ चुनाव पूरा करना है और मैं फिर से कहता हूं, ‘करना ही होगा’, तो 2025 के अंत तक चुनाव कराना संभव हो सकता है.”

15 वर्षों से वोटर लिस्ट का सत्यापन नहीं हुआ

अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार ने आगे कहा कि चुनाव आयोग को आवश्यक सिफारिशों को लागू करने और चुनावी प्रक्रिया में सुधार करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए. चुनाव कराने की संभावनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए यूनुस ने कहा कि अगर मतदाता सूची समय पर तैयार की जाती है तो बांग्लादेश 2025 के अंत तक चुनाव करा सकता है. हालांकि, उन्होंने कहा कि यदि व्यापक सुधारों को ध्यान में रखा जाता है तो 2026 की पहली छमाही तक चुनाव हो जाएंगे.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यूनुस ने कहा, “इस बार यह कार्य अधिक चुनौतीपूर्ण है क्योंकि मतदाताओं ने पिछले तीन चुनावों में भाग नहीं लिया था और मतदाता सूची का 15 वर्षों से अधिक समय से सत्यापन नहीं किया गया है.”

इस साल की शुरुआत में बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल मच गई थी, जब अवामी लीग की नेता शेख हसीना को प्रधानमंत्री पद से हटा दिया गया था और सिविल सेवा नौकरियों में कोटा खत्म करने के लिए सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच वह देश छोड़कर भारत चली गई थीं.


ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले को लेकर Israel ने दी प्रतिक्रिया, इजरायली महावाणिज्यदूत बोले – जो हो रहा है, स्वीकार नहीं किया जा सकता


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

जमी हुई बर्फ बनी ब्रह्मांड की खिड़की, जानिए कैसे न्यूट्रिनो ने बदल दिया खगोल विज्ञान का इतिहास

दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…

3 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

7 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

48 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

55 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

56 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago