कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फोटो ट्विटर)
Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस समय राजस्थान में है. भारत जोड़ो यात्रा ने अभी तक 99 दिनों में आठ राज्यों के 42 जिलों में सफर किया है. इस दौरान राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा आरएसएस पर महिला को दबाने और सम्मान ना देने का आरोप लगाया है. राहुल गांधी ने भारत जोड़ों यात्रा के दौरान अपने इस बयान पर जोर देकर कहा कि इसी कारण आरएसएस संगठन में कोई महिला सदस्य नहीं है.
राहुल गांधी ने कड़े शब्दों में बीजेपी और RSS पर निशाना साधते हुए कहा कि आरएसएस (RSS) और बीजेपी (BJP) की योजना डर और नफरत फैलाने की है. बीजेपी-आरएसएस जय सियाराम नहीं कहते बल्कि जय श्री राम बोलते हैं और ऐसा करके वो सीता देवी का अपमान कर रहे हैं. उन्होंने कहा, जय सिया राम बोलने से भगवान राम और सीता देवी दोनों का सम्मान होता है.
राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ों यात्रा के दौरान नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते है. उन्होंने राजस्थान के दौसा में एक सभा संबोधित करते हुए कहा कि आपको इनके संगठन में एक महिला नहीं मिलेगी. ये महिलाओं को दबाते हैं. अपने संगठन में महिलाओं को प्रवेश नहीं करते. उन्होंने आगे कहा कि मैं इनसे पूछना चाहता हूं कि आप लोग जय श्री राम बोलते हैं… जय सिया राम क्यों नहीं बोलते? आप इसमें सीता देवी को क्यों हटा देते हैं. आप इस तरह सीता देवी और देश की महिला का अपमान क्यों कर रहे हैं?
ये भी पढ़ें- Bihar News: ‘जो शराब पियेगा वो मरेगा’- बिहार में जहरीली शराब से 39 मौतों पर बोले सीएम नीतीश कुमार
राहुल गांधी ने कहा कि देश में बेरोजगारी, महंगाई, रोजगार जैसे बड़े मुद्दे है. लेकिन ये सभी इस पर बात नहीं करते हैं आगे उन्होंने कहा कि अब देश के युवाओं में बेरोजगारी का डर बढ़ रहा है. इस डर का बीजेपी और आरएसएस दोनों फायदा उठाते हुए इसे नफरत में बदल देते हैं. उन्होंने कहा कि ये देश को बांटने, नफरत और डर फैलाने का काम करते हैं. राहुल ने इस डर, नफरत को जोड़ते हुए भारत जोड़ो यात्रा को महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि, ये यात्रा देश में फैलाए जा रहे डर, नफरत के खिलाफ चल रही है.
मुजफ्फरनगर के बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में एमबीबीएस फाइनल ईयर की छात्रा शगुन सैनी ने…
Russian Maslenitsa Tradition Like Dussehra: दशहरे की तरह रूस में भी पुतला जलता है. जानिए…
कोलकाता के सुरुचि संघ दुर्गा पूजा पंडाल में 21 वर्षीय महिला वालंटियर से छेड़छाड़ के…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी…
दिल्ली में दशहरा 2026 पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पारंपरिक पुतलों के साथ कॉकरोच…
Delhi Yamuna Cleaning Plan: दिल्ली सरकार 9 हजार करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से साबरमती की…