देश

तेलंगाना में बिहारी ‘एक्शन’, बाप की पार्टी से बेटी बाहर; KCR ने के कविता पर क्यों लिया एक्शन?

Telangana Politics: तेलंगाना की राजनीति में एक बड़ा भूचाल आ गया है, जब पूर्व मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति (BRS) के अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव (KCR) ने अपनी ही बेटी के. कविता (K Kavitha) को पार्टी से निलंबित कर दिया है. यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब कविता ने खुद पार्टी के कुछ नेताओं पर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया था. यह फैसला दर्शाता है कि KCR ने पार्टी की छवि और अनुशासन को परिवार के रिश्तों से ऊपर रखा है.

कविता के खिलाफ कार्रवाई क्यों? (Why KCR Suspends K Kavitha)

कविता पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है. बीआरएस का कहना है कि कविता का मौजूदा व्यवहार और उनकी तरफ से की जा रहीं गतिविधियां पार्टी की छवि को खराब कर रही थीं. इसी के चलते पार्टी अध्यक्ष केसीआर ने तत्काल प्रभाव से कविता को निलंबित करने का फैसला किया है.

पहले भी हुई थी कार्रवाई

22 अगस्त को विदेश यात्रा के दौरान भी बीआरएस ने कविता (K Kavitha) के खिलाफ कार्रवाई की थी. उस दौरान उन्हें TBGKS यानी तेलंगाना बोग्गु गनी कर्मिका संगम के अध्यक्ष पद से अचानक हटा दिया गया था. कविता ने पार्टी के नेताओं पर उनके खिलाफ साजिश करने के आरोप लगाए थे. साथ ही कहा था कि पद से हटाया जाना राजनीति से प्रेरित कदम था.

ये भी पढ़ें: भारतीय बासमती के आगे फेल हुआ पाकिस्तान, डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ के बीच क्यों अचानक बढ़ी डिमांड?

कविता ने भी लगाए थे आरोप

कविता ने आरोप लगाए थे कि उनकी जानकारी के बगैर पार्टी ऑफिस में चुनाव हुआ, जो संभावित रूप से श्रम कानून का उल्लंघन करता है. उन्होंने कहा था, ‘पार्टी के अंदर जिस तरह से काम हो रहा था, उसपर सवाल खड़ा करने के चलते मेरे खिलाफ द्वेष रखा गया.’ हालांकि, उन्होंने तब किसी भी नेता का नाम खुलकर नहीं लिया था.

पार्टी के भीतर आंतरिक कलह

के कविता का यह निलंबन (K Kavitha Suspend From BRS) पार्टी के भीतर चल रहे आंतरिक कलह को उजागर करता है. पहले उन्हें TBGKS के अध्यक्ष पद से हटाया गया था और अब पार्टी से ही निलंबित कर दिया गया है. ये घटनाएं दर्शाती हैं कि पार्टी के अंदर सब कुछ ठीक नहीं है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि KCR का यह सख्त कदम आगामी चुनावों से पहले पार्टी में अनुशासन बनाए रखने का एक प्रयास है, लेकिन इसका पार्टी पर क्या प्रभाव पड़ेगा, यह देखना बाकी है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, वैभव को करना होगा इंतजार! तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारतीय टीम

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज तीसरे T20 में टीम इंडिया की नजर वापसी पर है. संजू…

7 minutes ago

CJP लीडर और ध्रुव राठी की हुई रिहाई: बाहर आते ही तेवर और सख्त, क्या जंतर-मंतर पहुंचेंगे?

CJP नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रंका और यूट्यूबर ध्रुव राठी की रिहाई के…

15 minutes ago

दिल्ली में आज खुले रहेंगे शराब के ठेके? जानिए 9-10 अक्टूबर के बाद 11 अक्टूबर का क्या है पूरा अपडेट

राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 9 और 10 अक्टूबर को शराब की खुदरा दुकानें…

18 minutes ago

‘नहीं चुना तो मेरा नुकसान…’ भुवी की टीम इंडिया में वापसी पर फूटा मोहम्मद शमी का गुस्सा

भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टीम में वापसी के बाद मोहम्मद शमी का रिएक्शन सामने आया…

40 minutes ago