सांकेतिक फोटो
आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई एक महिला ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि महिला ऑनलाइन गेमिंग वॉलेट में 2.5 लाख रुपये जमा किए थे. ऑनलाइन गेम खेलने के समय कुछ ठगों ने उससे संपर्क किया और गेम खेलने के बहाने झांसे में लेकर उसके वॉलेट से सारे रुपये उड़ा दिए.
कविता को जैसे ही वॉलेट से पैसे जाने की जानकारी मिली तो वो सदमे में आ गई. उसके बाद उसने आत्मघाती कदम उठाते हुए 15 जून को कीटनाशक खा लिया. जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई थी. परिजनों ने आनन-फानन में कविता को अस्पताल में भर्ती कराय था. जहां उसका इलाज चल रहा था. बीते मंगलवार को कविता की तबियत ज्यादा बिगड़ गई. जिसके बाद कविता की मौत हो गई.
पुलिस का कहना है कि कविता ने अपनी मां और दोस्तों से रुपये उधार लेकर गेमिंग वॉलेट में जमा किए थे, लेकिन जल्द ही उसके पैसे खत्म हो गए. ये बात उसने अपने पिता को बताई तो उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. वहीं मृतका के पिता वेंकटेश्वर रेड्डी का कहना है कि पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन वहां से कोई मदद नहीं मिली. उनका ये भी कहना है कि बेटी की तबियत खराब होने के बाद कई अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, वहां भी कोई सुधार नहीं हो रहा था.
-भारत एक्सप्रेस
MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…
IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…
Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…
अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…