दुनिया

लापता हुई टाइटन पनडुब्बी के पायलट का टाइटैनिक से था पुराना रिश्ता, पत्नी वेंडी रश के दादा-दादी की भी हुई थी जहाज डूबने से मौत

अटलांटिक महासागर में टाइटैनिक का मलबा दिखाने गई ‘टाइटन’ नाम की पनडुब्बी में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई है. जिसकी जानकारी मीडिया को यूएस कोस्ट गार्ड रियर एडमिरल जॉन माउगर ने दी. वहीं इस हादसे में मरने वाले पनडुब्बी के पायलट स्टॉकटन रश की पत्नी वेंडी रश का 1912 में डूबे टाइटैनिक जहाज से पुराना रिश्ता रहा है. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वेंडी रश एक अमेरिकी जोड़े की तीसरी पीढ़ी हैं. जिनकी जहाज के डूबने से मौत हो गई थी.

इसिडोर स्ट्रॉस और पत्नी इडा की परपोती हैं वेंडी रश

बताते चले कि अटलांटिक महासागर में लापता हुई टाइटन पनडुब्बी में मरने वाले पायलट स्टॉकटन रश की पत्नी वेंडी रश दिग्गज कारोबारी इसिडोर स्ट्रॉस और पत्नी इडा की परपोती हैं. वेंडी रश ने साल 1986 में टाइटैनिक टूरिस्ट पनडुब्बी का संचालन करने वाली कंपनी ओशनगेट के सीईओ स्टॉकटन रश से शादी की थी.

अमेरिकी तटरक्षक बल ने घोषणा की है कि टाइटैनिक के पास खोजकर्ताओं को लापता पनडुब्बी टाइटन का मलबा मिला है. मीडिया को जानकारी देते हुए यूएस कोस्ट गार्ड रियर एडमिरल जॉन माउगर ने कहा कि रिमोट से संचालित वाहन (आरओवी) ने समुद्र तल पर टाइटैनिक से लगभग आधा किलोमीटर दूर टाइटन पनडुब्बी के टेल कोन की खोज की.

यह भी पढ़ें- Big Success For India: डॉ. शेफाली जुनेजा को चुना गया ICAO का वाइस प्रेसीडेंट, 68 साल बाद भारत के हिस्से में आई ये सफलता

माउगर ने कहा, बाद में आरओवी को अतिरिक्त मलबा मिला. उन्होंने कहा, मैं पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. सब मरीन का स्वामित्व और संचालन करने वाली अमेरिका स्थित कंपनी ओशनगेट एक्सपीडिशन ने एक बयान में कहा कि उसका मानना है कि टाइटैनिक-बाउंड सब मरीन के पांचों यात्रियों की दुखद मौत हो गई है.

पनडुब्बी में सवार सभी पांच लोगों की मौत

इन यात्रियों में अरबपति एक्सलोरर हामिश हाडिरंग, फ्रांसीसी एक्सप्लोरर पॉल-हेनरी नार्जियोलेट, एक प्रमुख पाकिस्तानी परिवार के सदस्य शहजादा दाऊद और उसका बेटा सुलेमान दाऊद और ओशनगेट एक्सपीडिशन के सीईओ और टाइटन पायलट स्टॉकटन रश शामिल हैं. एडमिरल जॉन माउगर ने बताया कि रविवार सुबह उत्तरी अटलांटिक में टाइटैनिक के मलबे की ओर गोता लगाने के दौरान पनडुब्बी पूर्वी कनाडा में न्यूफाउंडलैंड के तट से 600 किलोमीटर से अधिक दूर लापता हो गई.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

41 minutes ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

55 minutes ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

1 hour ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

1 hour ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

2 hours ago

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

2 hours ago