विश्व बैंक प्रमुख अजय बंगा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यना
World Bank chief Ajay Banga meets CM Yogi: वर्ल्ड बैंक के प्रेसिडेंट अजय बंगा शुक्रवार को अपनी टीम के साथ लखनऊ पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और राज्य में चल रहे विकास कार्यों की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, “12 साल बाद यूपी आया हूं, हर दिशा में बदलाव साफ नजर आ रहा है. ऐसा लग रहा है जैसे अपने घर लौट आया हूं, क्योंकि मेरी ससुराल यहीं है.”
सीएम योगी आदित्यनाथ के विजन के तहत, राज्य 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ल्ड बैंक प्रमुख के आने पर एक बयान में कहा.
अजय बंगा ने सीएम योगी आदित्यनाथ और उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की, जिसमें राज्य सरकार के कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे. इनमें वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और बलदेव सिंह औखल शामिल थे.
साथ ही, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास आलोक कुमार भी मीटिंग में उपस्थित रहे. बंगा ने उत्तर प्रदेश को भारत के विकास में एक प्रमुख भागीदार बताया और कहा कि “विकसित उत्तर प्रदेश ही विकसित भारत की नींव रखेगा.”
बंगा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीते वर्षों में बुनियादी ढांचे, कानून-व्यवस्था और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अद्वितीय सुधार हुए हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों की सराहना करते हुए कहा, “सशक्त नेतृत्व और दूरदर्शिता ने प्रदेश को आर्थिक रूप से नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है. निवेश और औद्योगिक विकास के लिए यूपी एक आदर्श राज्य बन गया है.”
अजय बंगा ने यूपी के छोटे किसानों को राज्य की असली ताकत बताया. उन्होंने कहा, “छोटे किसान उत्तर प्रदेश का असली सोना हैं. जमीन बेचकर नहीं, बल्कि आधुनिक खेती और नवाचार के जरिए किसान समृद्ध हो सकते हैं.” उन्होंने सरकार से किसानों को नई तकनीकों और कृषि नवाचारों के प्रति प्रेरित करने की आवश्यकता पर जोर दिया.
लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में स्थित टेक होम राशन (THR) यूनिट का अजय बंगा ने निरीक्षण किया. यह यूनिट महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित की जाती है, जहां गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और छोटे बच्चों के लिए पोषाहार जैसे पंजीरी, दलिया, हलवा आदि तैयार किए जाते हैं. यह सभी सामग्री आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से नि:शुल्क वितरित की जाती है.
इस यूनिट में 10 स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं काम कर रही हैं और इसे अब एक मॉडल यूनिट के रूप में विकसित करने की योजना है, जिसमें लगभग ₹5 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है.
THR यूनिट के पास महिला कल्याण की विभिन्न योजनाओं से जुड़े स्टॉल भी लगाए गए थे. अजय बंगा ने इन स्टॉल्स का दौरा किया और महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की.
बंगा ने युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट को गेम-चेंजर बताया और राज्य की ‘रेडिमेड मील फॉर मदर’ योजना को मातृ स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बेहतरीन पहल कहा. उन्होंने प्रदेश के हेल्थ और एजुकेशन सेक्टर में हुए सुधारों की भी प्रशंसा की.
पर्यटन को लेकर उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश में धार्मिक, सांस्कृतिक और ईको-टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं. यहां का खानपान और हस्तशिल्प अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय हो रहे हैं, जो स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती दे सकते हैं.”
उन्होंने यह भी कहा कि एमएसएमई सेक्टर में यूपी की भूमिका काफी अहम है और यह क्षेत्र भविष्य में बड़ी आर्थिक शक्ति बन सकता है.
-भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…