उत्तर प्रदेश

UP News: 10 लाख लोगों को दक्ष बनाकर प्रदेश की तस्वीर बदलेगा ‘AI प्रज्ञा’ कार्यक्रम, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

UP News: उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार प्रदेश को आधुनिक तकनीक का हब बनाने और युवाओं को उन्नत तकनीक में पारंगत बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाने जा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुक्रवार को प्रदेश के नागरिकों के लिये एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) क्षेत्र में दक्षता हेतु “AI प्रज्ञा” कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा. इस कार्यक्रम के जरिए प्रारंभिक चरण में राज्य के 10 लाख नागरिकों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग, डाटा एनालिटिक्स एवं साइबर सिक्योरिटी जैसे उन्नत तकनीकी क्षेत्रों में प्रशिक्षित करते हुए सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जायेगा.

यह कार्यक्रम शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण विकास, राजस्व और सचिवालय प्रशासन जैसे विभिन्न विभागों के सहयोग से संचालित किया जाएगा. एआई प्रज्ञा कार्यक्रम न केवल युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलेगा, बल्कि सरकारी सेवा, कृषि, स्वास्थ्य, और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में भी तकनीकी दक्षता को बढ़ावा देगा. यह पहल निश्चित ही उत्तर प्रदेश को भारत के तकनीकी मानचित्र पर एक अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगी.

ग्रामीण अंचल को भी मिलेगा एआई प्रज्ञा कार्यक्रम से लाभ

राज्य सरकार द्वारा संचालित होने वाले एआई प्रज्ञा कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष रूप से ग्रामीण अंचलों के किसानों, छात्र-छात्राओं, अध्यापकों, स्वयं सहायता समूह (एस.एच.जी.) की महिलाओं, प्रधानों व जन सेवा केन्द्र संचालकों आदि को एआई एवं अन्य अत्याधुनिक डिजिटल तकनीकों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा.

इस पहल का उद्देश्य उन्हें डिजिटल साक्षरता के जरिए सशक्त बनाकर बदलते तकनीकी परिदृश्य में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है, ताकि वे रोजगार, कृषि, उद्यमिता व शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसरों का लाभ उठा सकें और डिजिटल युग की मुख्यधारा में सम्मिलित हो सकें.

वैश्विक दिग्गज कंपनियां अपस्किलिंग प्रोग्राम में हैं भागीदार

इस कार्यक्रम में राज्य स्तकर पर सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के अधीनस्थय सेंटर फॉर ई-गवर्नेंस (सी.ई.जी.) सोसाइटी नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करेगी तथा जनपद स्तसर पर जिलाधिकारी की निगरानी में कार्यक्रम का क्रियान्वइयन किया जायेगा.

इस कार्यक्रम में माइक्रोसॉफ्ट, इंटेल, एचसीएल, वाधवानी फाउंडेशन, अमेजन, गूगल और 1एम1बी जैसे वैश्विक स्तर के संगठनों की सहभागिता इस योजना को गुणवत्ता और प्रभावशीलता प्रदान करेगी.

यह कार्यक्रम राज्य के कर्मचारियों, छात्रों, शिक्षकों, डॉक्टरों, एनजीओ कार्यकर्ताओं, प्रगतिशील किसानों, प्रधानों, जन सेवा केन्द्र संचालकों एवं ग्रामीण महिलाओं को आधुनिक तकनीक से सुसज्जित कर उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेगा.


ये भी पढ़ें- World Bank Chief अजय बंगा आए लखनऊ, CM योगी आदित्यनाथ से मुलाकात; यूपी बनेगा 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

1 hour ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

1 hour ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

2 hours ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

2 hours ago