फेलिक्स हॉस्पिटल ने आयोजित किया जुंबा-योगा कार्यक्रम.
नोएडाः विश्व हृदय दिवस के अवसर पर रविवार को फेलिक्स हॉस्पिटल ने सेक्टर-137 मेट्रो स्टेशन के सामने स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में ग्रैंड जुंबा और योग कार्यक्रम का आयोजन किया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था.
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया, जिसमें बच्चे, बुजुर्ग और युवा शामिल थे. सुबह 7 बजे से शुरू हुए इस आयोजन में प्रशिक्षित योग और जुंबा प्रशिक्षकों ने लोगों को जुंबा स्टेप्स और विभिन्न आसनों की जानकारी दी. आयोजन के दौरान योग एक्सपर्ट पूर्णिमा जोशी ने बताया कि नियमित योग और जुंबा करने से न केवल तनाव कम होता है, बल्कि यह हृदय को भी स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है. जुंबा और योग, दोनों ही कार्डियोवस्कुलर स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और रक्तचाप को नियंत्रित रखने में सहायक हैं.
फेलिक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. डी.के. गुप्ता ने बताया कि हृदय रोगों की बढ़ती समस्या के पीछे मुख्य कारण अनुचित खानपान, तनाव और शारीरिक गतिविधि की कमी है. ऐसे में योग और जुंबा जैसी गतिविधियां अपनाकर हृदय को स्वस्थ रखा जा सकता है. नियमित शारीरिक गतिविधि जैसे योग और जुंबा करने से हृदय की कार्यक्षमता बढ़ती है, रक्तचाप नियंत्रित रहता है और तनाव कम होता है.
उन्होंने कहा कि हृदय को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना कम से कम 30 मिनट का व्यायाम बहुत आवश्यक है. उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे अपनी दिनचर्या में कुछ समय शारीरिक व्यायाम के लिए निकालें, ताकि हृदय रोगों से बचा जा सके. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने इस आयोजन की सराहना की और इसे नियमित रूप से करने का आग्रह किया. कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को फेलिक्स हॉस्पिटल की ओर से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई और हृदय रोगों से बचाव के लिए सलाह भी दी गई.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…