देश

Sickle Cell Disease: इस राज्य के लाखों लोगों में सिकल सेल रोग के लक्षण मिले, CM बोले— साढ़े 22 हजार लोग ग्रस्त

Sickle Cell Anemia – Symptoms & Causes: भारत के एक राज्य में इन दिनों हजारों लोग ‘सिकल सेल’ रोग से पीड़ित हैं. साथ ही लाखों लोगों में इसके लक्षण पाए गए हैं. यह रोग फैला है— छत्तीसगढ़ में. जहां पर आज 19 जून को ‘विश्व सिकलसेल दिवस’ के अवसर पर जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है. वहां के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में ‘सिकल सेल’ से जुड़ी जानकारी दी.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में सिकल सेल रोग के बारे में बताया, “हमारे यहां करीब 1 करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग कराई गई है, जिसमें से करीब 3.5 लाख लोगों में इसके (सिकल सेल रोग) लक्षण पाए गए हैं और 22.5 हजार लोग इस बीमारी से ग्रस्त पाए गए हैं.”

उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ में हमारा स्वास्थ्य और जन-जातीय विभाग लगा हुआ है…ये बीमारी जागरूकता लाने की है…हमारे देश के विद्वान लगे हुए हैं कि इस रोग का उन्मूलन हो.”

 

सिकल सेल रोग (SCD) सबसे आम वंशानुगत रक्त विकार है जो लोगों के लाल रक्त कोशिकाओं को प्रभावित करता है.


सिकलसेल जागरूकता शिविरों का आयोजन

राज्य सरकार की ओर से कहा गया है कि आदिवासी क्षेत्रों में सिकलसेल जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है. इसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, उपस्वास्थ्य केन्द्रों, ग्राम पंचायतों तथा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों, विभागीय छात्रावास, आश्रमों और अन्य विद्यालयों में आवश्यक तैयारियां की गईं. इस संबंध में सभी कलेक्टरों, सहायक आयुक्तों और परियोजना प्रशासकों को पत्र जारी कर आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए गए.

पीड़ित मरीजों का लिया जाएगा हाल-चाल

‘सिकल सेल’ रोग की चपेट में आए लोगों के बचाव के लिए केंद्र सरकार ने भी प्रयास शुरू कर दिए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि भारत सरकार के अधिकारी 19 जून को छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों में सिलकलसेल के प्रति जागरूकता और इस रोग से पीड़ित मरीजों से वर्चुअल चर्चा करेंगे.

क्यों होता है सिकल सेल रोग

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सिकल सेल रोग माता-पिता से बच्चों में HBB जीन में आनुवंशिक परिवर्तन या परिवर्तन के कारण होता है. जीन हीमोग्लोबिन (HB) का उत्पादन करने में मदद करता है, लाल रक्त कोशिकाओं पर अणु जो ऑक्सीजन ले जाता है. सिकल सेल रोग से पीड़ित लोग बीमारी से बचने के बेहतर प्रबंध करें तो 50 वर्ष से अधिक जीवित रह सकते हैं.

यह एक अनुवांशिक रोग है. इसलिये जब तक खून की जांच न करवाई जाए, तब तक इस रोग की जानकारी नहीं मिलती.


इस रोग के लक्षण क्या हैं

एनीमिया का बढ़ना, बुखार और सांस लेने में तकलीफ़ के साथ शरीर की लंबी हड्डियों, पेट और छाती में दर्द होना, सिकल सेल बीमारी के मुख्य लक्षण हैं. सिकल सेल बीमारी का पता लगाने के लिए एक खास तरह का ब्लड टेस्ट किया जाता है, जिसे इलैक्ट्रोफ़ोरेसिस कहते हैं. डॉक्टर कहते हैं कि लोगों को ऐसी गतिविधियों से बचना चाहिए, जिनसे यह बीमारी हो सकती है.

यह भी पढ़िए: इस जानलेवा रोग की चपेट में हर 9वां भारतीय, हर साल तेजी से बढ़ रहे इसके मरीज, 5 राज्यों में मौतें भी बढ़ीं

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

6 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

7 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

7 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

7 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

8 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

8 hours ago