देश

पत्नी की कैंसर से मौत की खबर सुनते ही ICU में Assam के गृह सचिव ने खुद को गोली मारकर जान दी

उत्तर-पूर्व के असम राज्य से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें एक वरिष्ठ IPS अधिकारी ने आत्महत्या कर ली. मंगलवार (18 जून) को कैंसर से जूझ रही पत्नी के निधन की खबर सुनने के तुरंत बाद ही उन्होंने ये घातक कदम उठा लिया.

आईपीएस अधिकारी शिलादित्य चेतिया (Shiladitya Chetia) की पत्नी गुवाहाटी के एक अस्पताल में भर्ती थीं. उनके निधन की खबर सुनने के कुछ मिनट बाद ही 44 वर्षीय अधिकारी ने अपनी सर्विस​ रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली. 2009 बैच के डीआईजी रैंक के आईपीएस अधिकारी शिलादित्य असम सरकार में गृह और राजनीतिक सचिव के पद पर कार्यरत थे.

चार महीने से छुट्टी पर थे

सूत्रों ने बताया कि वह अपनी बीमार पत्नी अगमोनी बरबरुआ (Agomoni Barbaruah) की देखभाल के लिए पिछले चार महीनों से छुट्टी पर थे. गुवाहाटी शहर के नेमकेयर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. मंगलवार दोपहर बाद डॉक्टर द्वारा पत्नी को मृत घोषित करने के साथ ही उन्होंने आईसीयू में ही खुद को गोली मार ली.

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, इस निजी अस्पताल के एमडी डॉ. हितेश बरुआ ने बताया कि दंपति करीब दो महीने से अस्पताल में रह रहे थे. उन्होंने कहा, ‘वह करीब दो साल से इस बीमारी से जूझ रही थीं और इससे पहले उनका इलाज कहीं और भी चला था. पिछले दो महीनों से उन्हें यहां इलाज मिल रहा था और उन्होंने अस्पताल में अलग कमरा ले लिया था.’

कई जिलों में थे एसपी

उन्होंने कहा, ‘पिछले तीन दिनों में हमने उन्हें बताया था कि उनकी हालत बिगड़ रही है. आज (मंगलवार) 4:30 बजे डॉक्टर ने उन्हें उनकी पत्नी के निधन की सूचना दी. डॉक्टर और एक नर्स उनके साथ कमरे में थे और उन्होंने उनसे बाहर जाने का अनुरोध किया, यह कहते हुए कि वह प्रार्थना करना चाहते हैं. लगभग 10 मिनट बाद कमरे से एक तेज आवाज (गोली चलने की) सुनाई दी.’

असम कैडर के आईपीएस अधिकारी शिलादित्य चेतिया इससे पहले गोलाघाट, तिनसुकिया और सोनितपुर जिलों में एसपी के रूप में कार्य किया था और अपनी वर्तमान पोस्टिंग से पहले उन्होंने 4th असम पुलिस बटालियन के कमांडेंट के रूप में कार्य किया था. सूत्रों के अनुसार, उनके पिता प्रमोद चेतिया भी डीआईजी रैंक के पुलिस अधिकारी थे और कुछ साल पहले उनका निधन हो गया था.


ये भी पढ़ें: ट्रेन हादसों को लेकर कांग्रेस का बड़ा हमला, सुप्रिया श्रीनेत बोलीं- रेल नहीं, रील मंत्री हैं अश्विनी वैष्णव


असम पुलिस ने दुख जताया

असम पुलिस ने सोशल साइट एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘हम शिलादित्य चेतिया, असम सरकार में सचिव (गृह और राजनीतिक) और उनकी पत्नी के दुखद निधन से अत्यंत दुखी हैं. पूरा पुलिस परिवार गहरे शोक और सदमे में है. असम के प्रति उनके अटूट समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा.’

असम के डीजीपी जीपी​ सिंह ने कहा, ‘एक दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम में शिलादित्य चेतिया ने आत्महत्या कर ली. डॉक्टर ने उनकी पत्नी के निधन की उन्हें जानकारी दी थी, जिसके तुरंत बाद उन्होंने ये कदम उठा लिया. उनकी पत्नी लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं. पूरा असम पुलिस परिवार इस घटना से गहरे शोक में है.’

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मोदी विजन, योगी मिशन’: राम मंदिर से एयरपोर्ट तक, सीएम योगी ने गिनाए अयोध्या के कायाकल्प के बड़े सबूत

UP News: सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन…

3 minutes ago

‘अखिलेश यादव PDA के दुश्मन’ स्वामी प्रसाद मौर्य का तीखा हमला, कहा- न ये पिद्दी हैं, न पिद्दी का शोरबा

Swami Prasad Maurya: सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर स्वामी प्रसाद मौर्य जमकर बरसे. उन्होंने कहा…

5 minutes ago

IT से लेकर AI तक… पीएम मोदी ने गिनाईं कर्नाटक की उपलब्धियां, केरल के लोगों के जज्बे को भी किया सलाम

Kannada Rajyotsava 2026: कन्नड़ राज्योत्सव और केरल पिरवी के खास अवसर पर पीएम मोदी, अमित…

15 minutes ago

UPTET 2026: कोर्ट के डंडे से बदला परीक्षा का गणित, स्कोरकार्ड में फिर होगी नंबरों की हेरफेर

UPTET 2026: UPTET 2026 पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है. कोर्ट ने मूल्यांकन…

51 minutes ago

Gold-Silver Price Today: नवंबर की शुरुआत! जानिए दिल्ली-मुंबई से लेकर चेन्नई तक क्या है सोना-चांदी का नया भाव

Gold-Silver Price Today: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज के सोना-चांदी के ताजा रेट…

1 hour ago

डिजिटल दौर में क्यों उड़ रही है युवाओं की नींद? जोसेफ जाखर ने अपनी किताब ‘Designing Sleep’ में खोले राज

Designing Sleep Book Launch: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी…

2 hours ago