किसानों के साथ राकेश टिकैत
Wrestler Protest: जंतर मंतर पर महीने भर से अधिक समय से लगातार भाजपा सांसद व भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरने पर बैठे पहलवानों के हक में बड़ी संख्या में किसान नेता एकजुट हो गए हैं. दिल्ली कूच के लिए मुजफ्फरनगर से निकले भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) गाजीपुर बार्डर पर पंचायत कर रहे हैं. इसी दौरान उन्होंने दिल्ली जाने से रोके जाने पर भाजपा सरकार पर उन्होंने जमकर हमला बोला और कहा कि देश में तानाशाही चल रही है. लोकसभा चुनाव- 2024 से पहले नया आंदोलन शुरू किया जाएगा.
राकेश टिकैत ने कहा कि पंचायत से पहले किसानों को सरकार पुलिस फोर्स लगाकर जगह-जगह रोक रही है, जबकि कई किसानों को घरों में भी नजरबंद किया गया है, लेकिन किसानों को थाने में खड़े होकर फोटो खिंचवाने से ज्यादा आंदोलन में शामिल होना चाहिए. उन्होंने पंचायती स्थल पर किसानों को अपने मुद्दों पर अड़े रहने की भी अपील की. टिकैत ने जंतर मंतर पर चल रहे धरने का समर्थन किया और कहा कि पहलवानों की जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी किसानों का समर्थन उन्हें मिलता रहेगा. उन्होंने 2024 के चुनाव से पहले देश में नए आंदोलन की शुरुआत करने की भी चेतावनी दी.
ये भी पढ़ें- UP News: चेयरमैन का चुनाव हारने के बाद बीजेपी प्रत्याशी ने लगाया आरोप, कहा- BJP सांसद के नाम पर 40 लाख लिए गए
किसान नेता राकेश टिकैत पंचायत में शामिल होने के लिए सुबह करीब 11 बजे यूपी गेट पर पहुंचे. जहां उनका काफिला एनएच-9 से होते हुए दिल्ली गाजीपुर सीमा पर पहुंचा, तो दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया. बता दें कि यहां पर पहले से ही पुलिस फोर्स तैनात थी. टिकैत को रोके जाने पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों से आगे न जाने का कारण पूछा, लेकिन किसी भी अधिकारी ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया. इस दौरान गुस्साए किसानों ने बैरीकेडिंग हटाकर सड़क किनारे फेंक दी.
गाजीपुर सीमा में दिल्ली पुलिस की बैरिकेडिंग लगी थी. वहीं ये भी खबर सामने आई है कि मुज़फ्फरनगर से दिल्ली जाते हुए दौराला थाने पहुंचे राकेश टिकैत ने पहलवानों के समर्थन में पंचायत में जा रहे किसानों को पुलिस से छुड़वाया है. भाकियू कार्यकर्ताओं को दौराला पुलिस ने थाने में बिठा रखा था. हाइवे पर रुककर टिकैत ने कार्यकर्तओं को छुड़वाया है. इसके बाद गाजीपुर बार्डर पर ही पंचाय़त चल रही है.
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे और एनएच-9 पर बैरिकेडिंग लगने से लम्बा जाम लग गया है और वाहन बहुत ही धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रहे हैं. यूपी गेट फ्लाईओवर के नीचे वाहनों का जाम लगा हुआ है. किसान नेता राकेश टिकैत के पहुंचने से पहले यातायात पुलिस के अधिकारियों ने मोहन नगर वसुंधरा से आने वाले ट्रैफिक को एनएच-9 की तरफ डायवर्ट कर दिया है. वहीं पहलवानों का समर्थन कर रहे किसानों ने पंचायत स्थल पर बोर्ड भी लगा रखे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Free Fire India डाउनलोड कैसे करें, लॉगिन करने का तरीका क्या है, Free Fire MAX…
Solar System End: मृत तारे के पास मिली इस दुर्लभ संरचना ने वैज्ञानिकों को हैरान…
Illegal Ethanol Seizure: अमृतसर देहाती पुलिस की बड़ी कार्रवाई. ब्यास नाके से भारी मात्रा में…
UP PET 2026 परीक्षा के चलते 30 अक्टूबर को लखनऊ, प्रयागराज समेत 60 जिलों में…
DA Hike Update: एमपी के करीब 12 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए दिवाली का…
Haptic Technology: हैप्टिक टेक्नोलॉजी कैसे दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए खेलों को बदल रही है? जानिए…