गमले की मिट्टी है या नहीं उपजाऊ? इस एक राज से चलेगा पता
By Shubhra Rai
Photo- Gujarat Titans (@gujarat_titans)/ Twitter
GT vs CSK, IPL 2023 Final: आईपीएल 2023 के खिताबी जांग में रविवार को गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स टकराएगी. एकतरफ सीएसके अपने 5वें खिताब पर नजरें टिकाए बैठी है, जबकि गुजरात लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. अहमदाबाद में ठीक शाम 7:30 बजे ये दोनों टीमें आमने-सामने होगी और ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाएगी. उम्मीद है कि एमएस धोनी और हार्दिक पंड्या के बीच हाइवोल्टेज टक्कर देखने को मिलेगी क्योंकि दोनों टीमों में कई धाकड़ खिलाड़ी शामिल है.
किससे सिर पर सजेगा चैंपियन का ताज?
ये दोनों टीमें टूर्नामेंट की सबसे बेस्ट दो टीम है. बात चाहे टीम कॉम्बिनेशन, ओपनिंग जोड़ी, बॉलिंग अटैक या बेस्ट फिनिशर की हो हर मायने में दोनों टीम परफेक्ट है. ऐसे में इस ट्रॉफी पर किसका कब्जा होगा ये अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल है. क्योंकि अब तक जो हुआ वो बीत चुका है और जो इस मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करेगा वहीं नया इतिहास लिखेगा.
ये भी पढ़ें: Gujarat Titans, IPL 2023 Final: गुजरात को मिल गया ‘ब्रह्मास्त्र’, हार्दिक पंड्या फिर बनेंगे चैंपियन!
चेन्नई और गुजरात के बीच हेड-टु-हेड
कुल मैच: 4
गुजरात जीती: 3
चेन्नई जीती: 1
एमएस धोनी का आखिरी आईपीएल!
ये सीजन क्रिकेट फैंस और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए काफी खास है. क्योंकि शायद ये एमएस धोनी का आखिरी सीजन है. हालांकि अब तक उन्होंने अपने आईपीएल से संन्यास लेने पर कोई फैसला नहीं लिया है. मगर मिली जानकारी के अनुसार धोनी आईपीएल का अगला सीजन खेलते हुए नहीं दिखेंगे. माही की टीम और उनकी पूरी कोशिश होगी की वो एक बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाए और एक यादगार सीजन के साथ विदाई लें.
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
CSK: महेंद्र सिंह धोनी (C), डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, महीश तीक्षणा, मथीश पथिराना और तुषार देशपांडे.
इम्पैक्ट प्लेयर : अंबाती रायडु, मिचेल सैंटनर, एस सेनापति, शेख रशीद और आकाश सिंह.
GT: हार्दिक पंड्या (C), शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा (WK), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा और जोशुआ लिटिल.
इम्पैक्ट प्लेयर : साई सुदर्शन, श्रीकर भरत, ओडियन स्मिथ, आर साई किशोर और शिवम मावी.
GT vs CSK: Dream 11 Prediction
बल्लेबाज- शुभमन गिल (C), ऋतुराज गायकवाड़ (VC), अजिंक्य रहाणे
कीपर- डेवन कॉन्वे
ऑलराउंडर्स- शिवम दुबे, राशिद खान, हार्दिक पंड्या
गेंदबाज- मोहित शर्मा, मथीसा पतिराना, मोहम्मद शमी, दीपक चाहर
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…
Firing In Ara/आशुतोष पाण्डेय: बिहार के भोजपुर जिले के आरा में सुबह-सुबह अपराधियों ने एक…
राही सरनोबत के 36वें जन्मदिन पर जानिए उनकी प्रेरणादायक कहानी. कोल्हापुर से शुरू हुआ सफर…
Free Fire India डाउनलोड कैसे करें, लॉगिन करने का तरीका क्या है, Free Fire MAX…