देश

Yoga Day 2025: शरीर ही नहीं मन को भी ताकतवर बनाता है योग: आचार्य पवन त्रिपाठी

Yoga Day 2025: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक मंदिर परिसर में आयोजित योग शिविर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंदिर न्यास के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि योग एक प्राचीन अभ्यास है, जो सदियों से लोगों को उनके शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता रहा है.

उन्होंने कहा कि योग का अभ्यास केवल शारीरिक आसन करने के बारे में नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती के लिए एक समग्र दृष्टिकोण को शामिल करता है. शरीर के साथ-साथ यह मन को भी ताकत देता है. स्वस्थ नागरिक देश को महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं इसलिए सबका स्वस्थ रहना आवश्यक है.

भारतीय संस्कृति में अपनी जड़ों के साथ, योग कई लाभ प्रदान करता है जो समग्र रूप से स्वस्थ और संतुलित जीवन में योगदान करते हैं. इस अवसर पर मंदिर न्यास के विश्वस्त महेश मुदलियार, कार्यकारी अधिकारी वीणा पाटील, उप कार्यकारी अधिकारी समेत न्यास के सभी आधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में बप्पा के भक्त उपस्थित रहे.


ये भी पढें: Yoga Day 2025: उत्तर प्रदेश, हिमाचल, तेलंगाना, झारखंड समेत इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने 11वें योग दिवस पर आमजन को दीं शुभकामनाएं, जानें क्या कहा


-भारत एक्सप्रेस

अभिषेक पाण्डेय

ब्यूरोचीफ, मुंबई

Recent Posts

‘बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू होगा UCC, महिलाओं को मिलकर रहेगा 33% आरक्षण’: दिल्ली में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा

संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…

6 hours ago

8 साल बाद दिल्ली में अम्मा: दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश, मुलाकात के बाद क्या बोलीं सीएम रेखा?

माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…

6 hours ago

प्रयागराज के सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग: शेविंग करा रहे युवक को गोलियों से भूना

प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…

6 hours ago

कसाब: एक आतंकी की पूरी कहानी… चौथी पास लड़के से मुंबई के खूनी हमले तक, और फिर फांसी के तख्ते तक!

जिस चेहरे ने 26/11 की तस्वीरों के जरिए पूरी दुनिया को मुंबई का दर्द दिखाया,…

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू ने नक्सलवाद पर जताई चिंता, SCBA अध्यक्ष प्रदीप राय ने उठाए बुनियादी सवाल

सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…

7 hours ago