देश

राम की नगरी में योगी आदित्यनाथ का भी मंदिर, लोग मानते हैं राम और कृष्ण का अवतार

अयोध्या– भगवान राम की नगरी अयोध्या में श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है. इससे पहले ही अयोध्या से करीब 25 किलोमीटर दूर प्रयागराज हाइवे पर योगी आदित्यनाथ का मंदिर बनकर तैयार हो चुका है.इतना ही नहीं इस मंदिर में रोज पूजा-अर्चना होती है. अयोध्या में भरतकुंड के पास मौर्या का कल्याण भदरसा पुरवा गांव में बने इस मंदिर में किसी भगवान की जगह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मूर्ति लगाकर पूजा की जाती है.स्थानीय़ लोग योगी आदित्नाथ को राम और कृष्ण का अवतार मानते हैं.

 

प्रयागराज हाईवे पर है मंदिर

अयोध्या में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंदिर बन चुका है. राम जन्मभूमि से लगभग 25 किलोमीटर दूर प्रयागराज हाईवे पर भरत कुंड के पास कल्याण भदरसा गांव के मौर्या का पुरवा में बने इस मंदिर में योगी आदित्यनाथ की मूर्ति लगाई गई है. जिसमें उनके हाथ में धनुष और बाण भी लगे हुए है.

योगी की महिमा निराली

मंदिर निर्माण शुरू होने के बाद पांच अगस्त 2020 को योगी आदित्यनाथ मंदिर का भूमि पूजन किया था. उसके बाद जुलाई 2022 में मंदिर बनकर तैयार हुआ था. प्रभाकर मौर्य का कहना है कि जो राम का मंदिर बनवा रहा है, हमने उसका मंदिर बनवाया है. योगी आदित्यनाथ की महिमा निराली है. वह काफी पूजनीय हैं, इसी कारण हमने उनका मंदिर बनवाया है.

यूट्यूब की कमाई से बनवाया मंदिर

प्रभाकर मौर्य ने कहा प्रतिदिन भगवान श्रीराम की तरह योगी जी के मंदिर में उनके सामने पूजा पाठ करते रहते हैं. उन्होंने बताया कि हमारे पास ना तो सरकारी नौकरी है और न ही बड़ी खेती है, उसके बाद भी यूट्यूब पर अपने भजनों को डालकर प्रति माह एक लाख से अधिक रुपए कमा रहे है. उसी पैसे से मंदिर का निर्माण करवाया गया है.

6 लाख से अधिक हुए खर्च

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण प्रारंभ होने से प्रसन्न प्रभाकर मौर्य ने मंदिर निर्माण आरंभ होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंदिर खुद अपने खेतों में भगवा रंग में बनाकर तैयार कर दिया है. मंदिर के अंदर मुख्यमंत्री की दिव्य मूर्ति भगवान श्रीराम की तरह धनुष बाण लिए स्थापित की गयी है. मंदिर बनवाने में उन्होंने करीब छह लाख से अधिक रुपए का खर्च किया है. वर्ष 2016 में प्रभाकर ने एक गीत जनता सीएम मांग रही योगी-योगी को प्रस्तुत किया था. जिसके बाद योगी आदित्यनाथ ने उन्हें गोरखपुर में सम्मानित भी किया था.

राजस्थान से मंगवाई मूर्ति

प्रभाकर ने मंदिर का निर्माण आठ लाख 56 रुपया की लागत से करवाया है. मंदिर में स्थापित मूर्ति राजस्थान से विशेष आर्डर देकर बनवाई गई है. प्रभाकर मानते हैं कि योगी आदित्यनाथ भगवान राम और कृष्ण के अवतार है, इसलिए सनातन धर्म का प्रचार कर रहे है. वह भी हमारे लिए किसी भगवान से कम नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

6 minutes ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

22 minutes ago

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

2 hours ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

2 hours ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

2 hours ago