देश

संजय राउत को जेल में एक-एक दिन पड़ रहा भारी,अब 3 अक्टूबर तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

मुंबई – महाराष्ट्र में शिवसेना के दिन अच्छे नहीं चल रहे.पहले सत्ता से हाथ धोना पड़ा. उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सहयोगी संजय राउत को पत्रा चॉल घोटाले में 31 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया गया. ईडी ने राउत के घर पर सुबह-सुबह छापा मारा था.संजय राउत को फिलहाल ईडी से कोई राहत नहीं मिलती दिख रही है.जेल में उनको एक एक दिन बिताना भारी पड़ रहा है. महाराष्ट्र की एक विशेष अदालत ने सोमवार को शिवसेना सांसद संजय राउत की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए और बढ़ा दी. यानी अब वह 3 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे.

पात्रा चॉल घोटाले में घिरे शिवसेना नेता संजय राउत की जमानत याचिका का प्रवर्तन निदेशालय ने विरोध किया है. ईडी ने राउत की याचिका का विरोध करते हुए विशेष अदालत में अपना जवाब दाखिल किया है. गौरतलब है कि घोटाले के आरोप में संजय राउत 31 जुलाई से ईडी की गिरफ्त में हैं. ईडी की विशेष अदालत ने पांच सितंबर को राउत की हिरासत 19 सितंबर तक बढ़ाने का आदेश दिया था.

मामला 672 किरायेदारों के लिए पात्रा चॉल की रुकी हुई पुनर्विकास परियोजना से संबंधित है, जिसे गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लिया गया था, जिसमें संजय राउत के करीबी सहयोगी प्रवीण राउत निदेशकों में से एक थे. इस परियोजना में एस्बेस्टस की चॉलों का निर्माण होना था जिसे गरीब तबके को दिया जाना था.आरोप है कि बिल्डर ने चॉल का निर्माण टालकर संजय राहुत और उनकी पत्नी को आर्थिक लाभ पहुंचाया .दोनों को अकाउंट में करोड़ों रुपए आए.

ईडी ने दावा किया है कि परियोजना से एफएसआई की अवैध बिक्री से प्रवीण राउत को 112 करोड़ रुपये का फायदा हुआ था और उन्होंने आय का एक निश्चित हिस्सा संजय राउत और उनकी पत्नी को दिया था.

 

-आईएएनएस / भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

2 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

3 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago