देश

UP Politics: इंतजार खत्म… अखिलेश का साथ छोड़ने वालों को मिल सकता है ‘गिफ्ट’, योगी सरकार का कैबिनेट विस्तार आज

Yogi Cabinet Expansion Today: उत्तर प्रदेश की सियासत के लिए मंगलवार का दिन महत्वपूर्ण माना जा रहा है.  आज योगी सरकार कैबिनेट विस्तार को लेकर बड़ा फैसला कर सकती है और अखिलेश का साथ छोड़कर आए सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर व रालोद प्रमुख जयंत चौधरी को गिफ्ट मिल सकता है. खबर है कि योगी सरकार में राष्ट्रीय लोकदल से दो, सुभासपा से एक और भाजपा से 2-3 विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है. दावा किया जा रहा है कि, रालोद से राजपाल बालियान, सुभासपा से ओपी राजभर, बीजेपी से दारा सिंह चौहान बतौर कैबिनेटमंत्री शपथ ले सकते हैं. तो वहीं राज्य मंत्री के तौर पर भाजपा से आकाश सक्सेना और रालोद से प्रदीप चौधरी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं.

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले योगी कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा जोरों पर है.  माना जा रहा है कि, लम्बे समय से जो योगी सरकार में मंत्री बनने का सपना देख रहे थे और अखिलेश व इंडिया गठबंधन को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे, उनका सपना आज पूरा हो सकता है. बता दें कि पहले भी कई बार योगी कैबिनेट विस्तार को लेकर खबरें सामने आई लेकिन कैबिनेट विस्तार नहीं हो सका. तो वहीं माना जा रहा है कि,  इस बार का कैबिनेट विस्तार बहुत छोटे स्तर पर होगा.

विस्तार के बाद होगी कैबिनेट की अहम बैठक

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और सरकार के अन्य मंत्री मौजूद रहेंगे. सूत्रों के मुताबिक, मंत्रिमंडल विस्तार से पहले आज कैबिनेट की अहम बैठक भी होने वाली है, जिसमें कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है. प्रस्तावों में होमगार्ड स्वयंसेवकों का आहार भत्ता चार गुना बढ़ाने और आबकारी विभाग में एकमुश्त समाधान योजना का प्रस्ताव शामिल है.

ये भी पढ़ें-Lucknow News: लखनऊ में सड़क धंसने पर सपा ने साधा योगी सरकार पर निशाना, PWD ने दी सफाई, Video वायरल

शाम को लौट रही हैं राज्यपाल

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज शाम को लखनऊ लौट रही हैं, जिसके बाद राजभवन में शाम 5 बजे शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया जा सकता है. सूत्रों की मानें तो सीएम के सरकारी आवास, 5 कालीदास पर बैठक सुबह 11 बजे से हो सकती है. माना जा रहा है कि इसके बाद मंत्रिमंडल का विस्तार भी हो सकता है और फिर मंगलवार को राजभवन में शपथग्रहण समारोह भी हो सकता है.

इनको बनाया जा सकता है मंत्री

काफी वक्त से मंत्री बनने का इंतजार कर रहे ओपी राजभर का इंतजार भी खत्म हो सकता है. तो वहीं भाजपा एमएलसी दारा सिंह चौहान और जयंत चौधरी की पार्टी आरएलडी के कोटे से एक या दो विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. कैबिनेट विस्तार में भाजपा की ओर से दो नाम होंगे. सूत्रों की मानें तो मंत्रिमंडल विस्तार में सपा का साथ छोड़कर गए दारा सिंह चौहान और रामपुर उपचुनाव में आजम खान को हराने वाले आकाश सक्सेना का नाम शामिल है. इसी के साथ ही इंडिया गठबंधन को छोड़कर भाजपा का हाथ थामने वाले जयंत चौधरी की पार्टी से प्रदीप चौधरी या चंदन चौधरी और राजपाल बालियान को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है.

 

Archana Sharma

Recent Posts

दिल्ली में वाहन चोरी, रांची में ठिकाना! कांके में रेड के दौरान 2 थार और 4 बाइक बरामद

रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…

6 minutes ago

काशी के आसमान में गरजे राफेल-सुखोई: ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में वायुसेना के करतबों ने किया मंत्रमुग्ध

वाराणसी में भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में राफेल, सुखोई-30 MKI, तेजस…

14 minutes ago

‘थूककर चाटने वाला…’ Ex गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह के पास लौटेंगे पवन सिंह! पत्नी ज्योति ने कसा तंज

पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो…

34 minutes ago

Gold-Silver Price: सोने-चांदी का भाव फिर से हुआ धड़ाम! खरीदने से पहले जान लें आज कितना है भाव?

कमजोर वैश्विक संकेतों और मुनाफा वसूली के चलते आज सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट…

39 minutes ago

FD पूरी हो गई लेकिन नहीं निकाला पैसा? जानिए 10 साल पुराने डिपॉजिट पर कितना मिलता है ब्याज

FD Maturity Rules: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) मैच्योर होने के बाद अगर आप लंबे समय तक…

40 minutes ago