दुनिया

तेल खरीद पर भारत के जवाब से खुश हुआ रूस, लावरोव बोले- दोस्त जयशंकर पश्चिमी देशों को दे चुके नसीहत

India Import Oil From Russia: इजराइल-हमास युद्ध के बीच भारत का लगातार रूस से सस्ते दामों पर तेल खरीदना पिछले कुछ महीनों वैश्विक समुदाय में चर्चा का विषय बना हुआ है. पड़ोसी देश पाकिस्तान के आम चुनाव में तो यह चुनावी मुद्दा था. इस पर कई बार विदेश एस. जयशंकर भारत का पक्ष पश्चिमी देशों के मंच पर रख चुके हैं. वे साफ तौर पर कह चुके हैं कि पश्चिमी की समस्या पूरे विश्व की समस्या नहीं हो सकती है. ऐसे में इस बीच रूस की ओर से इस मामले पर ताजा बयान सामने आया है.

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से सोच्चि के विश्व यूथ फोरम में जब यह पूछा गया कि यूकेन और इजराइल युद्ध के बीच भारत रूस से तेल क्यों खरीद रहा है? इस पर लावरोव ने कहा कि रूस से तेल खरीदना भारत के राष्ट्रीय गरिमा की बात है. इतना ही नहीं लावरोव ने जयशंकर को अपना दोस्त बताते हुए कहा कि मेरे दोस्त जयशंकर ने इसका बखूबी जवाब दिया है.

पश्चिमी देश लगातार कर रहे हैं आलोचना

लावरोव ने आगे कहा कि मेरे दोस्त ने यूएन में दिए अपने संबोधन में इस बारे में जवाब दिया था. उनसे पूछा गया था कि भारत ने इतना तेल खरीदना क्यों शुरू किया. इस पर जयशंकर उनको अपना काम करने की नसीहत दी थी और ये भी बताया कि पश्चिमी देश युद्ध के बीच भी रूस से हमारी तुलना में दोगुना तेल खरीद रहे हैं. बता दें कि लावरोव ने यह बयान तब दिया है जब पश्चिमी देशों ने भारत के रूस से तेल खरीदने के कदम की आलोचना की थी.

ये भी पढ़ेंः क्या मैं दागदार था… चूरू सांसद का छलका दर्द, राजेंद्र राठौड़ या कुछ और… जानें क्यों कटा राहुल कस्वां का टिकट

अभी इतना तेल आयात कर रहा है भारत

गौरतलब है कि रूस द्वारा यूके्रन पर हमले के बाद से ही पश्चिमी देशों ने रूस पर कई प्रतिबंध लगा दिए हैं. ऐसे में प्रतिबंधों के बावजूद भी भारत रूस से लगातार तेल खरीद रहा है. इतना ही नहीं बैन के बाद तो भारत ने तेल खरीद का लगभग दोगुना कर दिया है. भारत रूस से 2023 तक प्रतिदिन 17.9 लाख बैरल तेल प्रतिदिन खरीद रहा है. हालांकि युद्ध से पहले यह 12.7 लाख बैरल प्रतिदिन था.

ये भी पढ़ेंः UP Politics: इंतजार खत्म… अखिलेश का साथ छोड़ने वालों को मिल सकता है ‘गिफ्ट’, योगी सरकार का कैबिनेट विस्तार आज

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

36 seconds ago

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

8 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

8 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

9 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

9 hours ago