लाइफस्टाइल

बाल कलर करने के बाद शैंपू लगाएं या नहीं? यहां जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

Hair Color Tips: आज कल लोग बालों को सुंदर बनाने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं. जिसमें बालों में कलर करना सबसे बड़ा उदाहरण है. बालों को कलर कराने का ट्रेंड इन दिनों काफी छाया हुआ है. इस दौरान कुछ लोग अपना समय बचाने के लिए बालों को घर पर ही कलर कर लेते हैं, तो कुछ लोग बालों को कलर कराने के लिए पारलर जाना पसंद करते हैं. लेकिन कई बार बालों को कलर कराते समय हम कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसके कारण बालों का कलर कुछ समय में ही उतरने लग जाता है. जिसके बाद 99% लोगों में इस बात को लेकर कंफ्यूजन रहती हैं कि बालों को कलर करने के बाद शैंपू लगाना चाहिए या नहीं. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताएंगे जिससे आपके बालों का कलर लॉन्ग लास्टिंग बना रहे.

जानें क्या है सही तरीका?

कई लोग अपने बालों को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए अक्सर बालों पर कलर करने के बाद शैंपू से बाल धो देते हैं. जिसकी वजह से बालों में मौजूद हेयर क्युटिकल कलर को लॉक नहीं कर पाते हैं. जिसके बाद आपके बालों  का कलर कुछ समय में ही उतरने लग जाता है.

इतने दिन में करे शैंपू

बालों को कलर करने के बाद 99% लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि कलर करने के बाद बालों में कितने दिन पर शैंपू करना चाहिए. आपको बता दें कि यदि आपने बालों पर कलर किया है तो ध्यान रखें कि 72 घंटे यानी 3 दिनों तक बालों पर शैंपू करने से बचें. ऐसा करने से बालों में कलर लॉक हो जाएगा, जिससे अधिक दिनों तक बालों से कलर नहीं निकलेगा.

ऐसे धोएं बाल

बालों में कलर लगाने के बाद हेयर वॉश के लिए सल्फेट फ्री शैंपू का ही इस्तेमाल करें. साथ ही बालों को पानी में मौजूद कैमिकल और क्लोरीन से बचाने के लिए फिल्टर वॉटर से बालों को धोएं.

गर्म पानी से बचें

यदि आप चाहते हैं कि आपके बालों का कलर लंबे समय तक चले तो ध्यान रहे कि गर्म पानी से बाल न धोएं. ऐसा करने से आपके बालों की नमी खत्म हो जाएगी. साथ ही बालों का कलर भी जल्दी उतर जाता है.

कंडीशनर करें

बालों में कलर लगाने के बाद शैंपू करने से पहले बालों में कंडीशनर जरूर लगा लें. इससे आपके बालों का कलर और मॉइश्चर लॉक हो जाएगा. साथ ही कलर भी लम्बे समय तक नहीं छूटेगा.

हीटिंग टूल्स से बचें

बालों में कलर करने के बाद बालों पर हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल कम से कम करने की कोशिश करें, क्योंकि हीटिंग टूल्स लगाने से बालों का कलर कम होने लगता है. साथ ही बालों को सूरज की किरणों से बचाने के लिए बाहर जाते समय कैप या स्कॉर्फ पहनना न भूलें.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

17 minutes ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

27 minutes ago

क्या आपकी भी अटक जाती थी रजिस्ट्री? पोस्ट ऑफिस ने निकाला पक्का इलाज, अब मोबाइल पर मिलेगा पल-पल का अपडेट

Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…

32 minutes ago

Asian Games 2026: आखिरी दिन भारत का शानदार आगाज, 17 साल की कुमकुम ने दिलाया 17वां गोल्ड

Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…

1 hour ago

आज का पंचांग: आश्विन कृष्ण सप्तमी आज, जानें कब है अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल?

Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…

2 hours ago