देश

मदरसों में योगी सरकार ने लगवाया नौकरियों का मेला, इतने  छात्रों का हुआ सिलेक्शन

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने अभ्यर्थियों को बड़ी सौगात दी है. झांसी में पहली बार क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा मदरसे में जॉब फेयर का आयोजन किया गया. इस आयोजन में शहर के मदरसा इस्लामिया मिनी आईटीआई कॉलेज में गुरुवार को शहर के अलग-अलग हिस्सों से आये अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू दिए. मदरसो में आयोजित रोजगार मेले के साथ कांउसलिंग का भी आयोजन किया गया था. इस काउंसलिंग के जरिए विशेषज्ञों ने अभ्यर्थियों को रोजगार हासिल करने की बारीकियां सिखाई और संभावनाओं की जानकारी दी.

300 से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया

झांसी के मदरसों में आयोजित रोजगार मेले में 300 से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया. जिसमें 116 अभ्यर्थियों का चयन किया गया. इस रोजगार मेले में हाईस्कूल से लेकर पीजी तक, मदरसों से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के समकक्ष शिक्षा प्राप्त, आईटीआई, टेक्निकल और नॉन टेक्निकल आदि अभ्यर्थी शामिल हुए थे. मदरसो में रोजगार मेले का आयोजन पहली बार हुआ था. इस रोजगार मेले को लेकर अभ्यर्थियों में काफी उत्साह देखने को मिला है. रोजगार मेले में अल्पसंख्यक वर्ग के साथ ही सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों ने भी भाग लिया. रोजगार मेले में पुणे, लखनऊ, झांसी सहित कई शहरों की सात कंपनियों ने अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया और उनमें कुछ अभ्यर्थियों का चयन किया.

रोजगार मेले में आये जीशान खान ने कहा कि मदरसे में इस तरह के आयोजन के बारे में हमने पहली बार सुना और यहां इंटरव्यू देने आये हैं. आफरीन बानो का कहना है कि मदरसे में जॉब फेयर की जानकारी मिलने पर यहां इंटरव्यू देने आई हैं. सेवायोजन अधिकारी वसीम मोहम्मद ने कहा कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया गया है, जिसमें सात कंपनियों ने हिस्सा लिया है और अभ्यर्थियों को बेहतर भविष्य के लिए उन्हें रोजगार देने का जिम्मा उठाया है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में पंचमी श्राद्ध का विशेष महत्व…’ जानिए पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा शुभ मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी…

41 minutes ago

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

6 hours ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

7 hours ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

7 hours ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

8 hours ago