6 दिनों तक बंद रहेंगे सारे बैंक
देशभर में दिवाली के लिए कल से अगले 6 दिनों तक बैंकों में छुट्टियां रहने वाली हैं. अगर आपका बैंक में कोई काम है तो उसे आज ही निपटा लीजिए , क्योंकि अगर आपने अपना काम आज नहीं किया तो आपको हफ्तेभर तक इंतजार करना पड़ सकता है.
दिवाली आने ही वाली है. यह भारतीय संस्कृति के अनुसार सबसे बड़ा और सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है . इस त्योहार को पांच दिनों तक मनाया जाता है. त्योहार की शुरुआत धनतेरस से होती है. भाई दूज त्योहार का आखिरी दिन है. ऐसे में अगर आपका कोई बैंक का काम अटका पड़ा है तो अगले 6 दिनों यह काम अटका ही रहेगा.
दरअसल, पूरे देश में बैंक अगले 6 दिनों तक बंद रहेंगे. जो दिवाली की छुट्टियों की लिस्ट RBI ने जारी की है, इसमें से कई छुट्टियों राष्ट्रीय स्तर की हैं. उस दिन पूरे देश में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी. वहीं, कुछ छुट्टियों क्षेत्रीय स्तर के होती हैं. उन दिनों में केवल उससे जुड़े राज्यों में ही बैंक बंद होती हैं. अलग-अलग राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट भी अलग-अलग होती है.
नेट बैंकिंग ने ग्राहकों की बहुत-सी मुश्किलें आसान कर दी हैं. वहीं बैंकों की सभी सेवाएं ऑनलाइन जारी रहेंगी. इसलिए अगर आपको छुट्टी वाले दिन बैंक का कोई जरुरी काम है, तो उसे आप ऑनलाइन काम कर सकते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
दिव्य प्रेम सेवा मिशन के तत्वावधान में 22 से 28 अक्टूबर 2026 तक गाजियाबाद के…
विजयदशमी हमें सत्य की असत्य पर जीत का संदेश देती है, लेकिन डिजिटल युग में…
Yogi Adityanath AI video: अखिलेश यादव के कार्यालय में सीएम योगी आदित्यनाथ का AI डांस…
अडाणी ग्रीन एनर्जी ने FY27 की पहली छमाही में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है. कंपनी…
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने श्रद्धा…
Delhi High Court: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा की ओर से दायर…