देश

UP News: बाढ़ पीड़ितों के लिए ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर देगी योगी सरकार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज ग्राउंड जीरो पर उतरकर बाढ़ के हालात के निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थलीय निरीक्षण के साथ-साथ बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उन्हें राहत सामग्री एवं सहायता राशि वितरित की. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया साथ ही बाढ़ पीड़ितों को आश्वस्त किया कि सरकार हर प्रकार से उनके साथ है.

फसलों के नुकसान का सरकार सर्वे कराकर करेगी आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई और जमीनी सर्वेक्षण किया. जेवी जैन डिग्री कॉलेज में स्थित बाढ़ राहत शिविर का भी दौरा कर बाढ़ पीड़ितों से बातचीत की. बाढ़ पीड़ितों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्वासन देते हुए कहा कि इस आपदा के समय में सरकार आपके साथ हैं. जिन किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है उनका सर्वे करा कर उनको तुरंत आर्थिक सहायता दी जाएगी. नदियों की कटान से जिन खेतों का नुकसान हुआ है उसे बाढ़ उतरने के साथ ही ठीक कराने का कार्य किया जाएगा. बाढ़ पीड़ितों और आपदा की चोट में आने वाले लोगों के लिए राहत शिविर लगाए जाने के भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें- Rafale Jet Deal: 26 नए राफेल फाइटर जेट खरीदेगा भारत, दसॉ कंपनी के साथ डील हुई पक्की, समंदर में बढ़ेगी इंडियन नेवी की ताकत

बाढ़ पीड़ितों के लिए सुबह के ब्रेकफास्ट , लंच और डिनर की होगी व्यवस्था

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में सहारनपुर में पुलिस लाइन सभागार में जिले की जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अफसरों के साथ बाढ़ के मद्देनजर महत्वपूर्ण बैठक की. सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावितों की मदद में किसी प्रकार की कोताही न बरतने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राहत शिविर में रह रहे लोगों को किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए सुबह के नाश्ते, लंच और डिनर की व्यवस्था पूरी तरीके से दुरुस्त रखी जाए. वही बच्चों को नियमित रूप से ब्रेड ,दूध ,बिस्किट की भी व्यवस्था की जाए। राहत शिविरों में रह रहे लोगों के लिए 10 किलो आलू ,10 किलो आटा ,10 किलो चावल ,2 किलो अरहर की दाल ,1 किलो नमक , हल्दी ,धनिया, दूध, रिफाइंड तेल ,चना ,गुड़, माचिस ,बिस्किट और महिलाओं के लिए डिग्निटी किट वितरित करने के लिए भी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया .

साफ-सफाई व संक्रामक बीमारी न फैले का रखें ध्यान

बाढ़ का पानी उतरने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में सफाई संबंधित कामों के लिए भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर सफाई कराई जाए तथा इन क्षेत्रों में संक्रामक बीमारी ना फैले जाने के लिए भी समुचित व्यवस्था की जाए.

-भारत एक्सप्रेस

Vikram Singh Rathore

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

3 hours ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

3 hours ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

4 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

4 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

4 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

4 hours ago