देश

योगी-मोदी ने हर वादा निभाया, लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत तय: डॉ. राजेश्वर सिंह

Lucknow: आज भारत में विधि परामर्श और विधिक सहायता के लिए भुगतान वहन कर पाने में अक्षम नागरिकों के लिए विधि संस्थानों को आगे आना चाहिए, क्योंकि सभी नागरिकों के लिए न्याय और समानता का अधिकार मौलिक अधिकार है. ये विचार उत्तर प्रदेश के सरोजनी नगर से भाजपा विधायक एवं सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता डॉ. राजेश्वर सिंह ने व्यक्त किए हैं.

शनिवार को वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में प्रो-बोनो क्लब द्वारा आयोजित ‘समुदायों को सशक्त बनाना: निःशुल्क कानूनी सहायता के प्रभावी वितरण के लिए रणनीतियां’ विषय पर आयोजित कार्यशाला में शामिल हुए थे.

न्याय एक विशेषाधिकार नहीं, बल्कि सार्वभौमिक अधिकार है

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे डॉ. राजेश्वर सिंह ने ज्ञानवर्धक कार्यशाला के शुभारंभ को सौभाग्य की बात बताते हुए कहा कि साथ हमने प्रत्येक व्यक्ति के आंतरिक मूल्य और गरिमा को पहचानते हुए मुफ्त कानूनी सहायता के माध्यम से न्याय तक पहुंच को मजबूत करने की रणनीतियों का पता लगाया. एक वकील के रूप में मैं उन सुधारों का समर्थन करने के लिए गहराई से प्रतिबद्ध हूं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि न्याय एक विशेषाधिकार नहीं, बल्कि एक सार्वभौमिक अधिकार है.

डॉ. सिंह ने कहा कि दुनिया के अलग-अलग देशों में वकीलों के लिए प्रतिवर्ष कुछ घंटे प्रो-बोनो या नि:शुल्क कानूनी सहायता अनिवार्य की गई है. दक्षिण कोरिया में सभी वकीलों के लिए प्रतिवर्ष न्यूनतम 30 घंटे नि:शुल्क कार्य करना अनिवार्य है, जबकि अमेरिकी बार एसोसिएशन प्रतिवर्ष न्यूनतम 50 घंटे नि:शुल्क सेवा की सिफारिश करती है.

नि:शुल्क कानूनी सहायता सुनिश्चित हो

विधायक सिंह ने नि:शुल्क कानूनी सहायता विषय पर विस्तार से बताते हुए कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 39A (42वां संशोधन) के अंतर्गत सभी नागरिकों तक नि:शुल्क कानूनी सहायता सुनिश्चित करने का प्रावधान किया गया है. संविधान के Article 14 और 21 भी कानूनी सहायता को रेखांकित करते हैं, शीला बरसे बनाम महाराष्ट्र सरकार जैसे प्रसिद्ध मामले नि:शुल्क कानूनी सहायता के महत्व को प्रदर्शित करते हैं.

उन्होंने आगे जोड़ा कि सामाजिक न्याय सर्वाधिक महत्वपूर्ण है. राष्ट्रहित में तथा आर्थिक सामाजिक रूप से पिछड़े वर्ग को नि:शुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने से विशेष आत्मसंतुष्टि की अनुभूति होती है, फिर भी पिछले वर्ष विभिन्न लीगल सोसाइटी द्वारा करीब 10 लाख लोगों को ही नि:शुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई गई.

डॉ. राजेश्वर सिंह ने स्कूली पाठ्यक्रम में कानूनी शिक्षा को अनिवार्य बनाने की वकालत करते हुए कहा कि बच्चों को अपने कानूनी अधिकारों के बारे में पता होना चाहिए. उन्हें डिग्री कॉलेज पहुंचने से पहले ही मोटर वेहिकल एक्ट जैसे कानूनों के बारे में विस्तृत जानकारी होनी चाहिए. मैंने इसके लिए प्रधानमंत्री और शिक्षामंत्री को पत्र लिखने के अलावा सर्वोच्च न्यायालय में पीआईएल भी दाखिल की है.

डिजिटल शिक्षा का महत्व बताया

विधायक सिंह ने डिजिटल शिक्षा के महत्व को प्रकाशित करते हुए बताया कि मैंने अपनी विधानसभा के 25 कॉलेजों में 250 कंप्यूटर प्रदान कर डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की है. विधि विश्वविद्यालय के छात्र लोगों को कानूनी विमर्श प्रदान करने के लिए डिजिटल माध्यमों को अपना हथियार बनाएं. वेबसाइट के माध्यम से लोगों से जुड़े और सप्ताहांत में लोगों से मिलें. इसके लिए उन्होंने हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन भी दियात्र

डॉ. सिंह ने न्याय के मुद्दे को आगे बढ़ाने में उनके अथक प्रयासों के लिए प्रो-बोनो क्लब, विधि विश्वविद्यालय के वीसी प्रोफेसर अमरपाल सिंह, प्रोफेसर दीपक कुमार चौहान, प्रोफेसर मनीष सिंह, डॉ. विकास भाटी, अमित खरे, डॉ. अमन दीप सिंह और समस्त विश्वविद्यालय परिवार की सराहना की.

धूमधाम से मना भाजपा का स्थापना दिवस

भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के लखनऊ के पराग चौराहा आशियाना स्थित कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया. इस अवसर पर भाजपा के पितृ पुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया गया. साथ ही सरोजनीनगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर बूथ जीत कर लखनऊ और मोहनलालगंज में पार्टी को प्रचंड जीत दिलाने का संकल्प व्यक्त किया.

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक सिंह ने कहा कि भाजपा ने जो कहा है वो किया, धारा 370 हटाया, कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया, मुस्लिम बहनों को ट्रिपल तलाक से मुक्ति दिलाई, 500 वर्षों की राम मंदिर निर्माण की तपस्या पूरी हुईं.

उन्होंने कहा कि अपने कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से भाजपा ने 2 सीट से 303 लोकसभा सीट तक का सफर तय किया. भाजपा 18 करोड़ से अधिक कार्यकर्ताओं वाली पार्टी है, विश्व के मात्र 8 देशों की जनसंख्या भाजपा परिवार से अधिक है.

सबका साथ-सबका विकास

कार्यकर्ताओं में जोश का संचार करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सबका साथ-सबका विकास का संकल्प पूरा कर रही है. भारत 5वीं से तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने को अग्रसर है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश समृद्धि, विकास एवं निवेश का प्रदेश बन गया है.

उन्होंने कहा आगामी लोकसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है. मोदी जी का तीसरा कार्यकाल बड़े फैसलों का कार्यकाल बने इसके लिए हमें 400 सीटों के लक्ष्य के प्रति दृढ़ समर्पित होना है. इस अवसर पर बक्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक योगेश शुक्ला, कर्नल दयाशंकर दुबे, रमाशंकर त्रिपाठी, केएन सिंह सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

विधायक ने खेली फूलों की होली

इसके बाद डॉ. राजेश्वर सिंह ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड के अंतर्गत घुस्वाल कला तथा मदर टेरेसा पार्क, एलडीए कॉलोनी में आयोजित होली मिलन समारोह में सहभागिता की. इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित क्षेत्रवासियों के साथ विधायक ने फूलों की होली खेली. विधायक ने सरोजनी नगर में कराए जा रहे कार्यों तथा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं और नीतियों पर भी चर्चा की.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Rai

Recent Posts

चीनी जासूस के हनीट्रैप में फंसे Nvidia CEO, संसद में होगी पेशी, Kiss से लेकर हाथ पकड़ने का VIDEO वायरल

Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…

9 minutes ago

भूकंप के तेज झटकों से दहला जापान! मची भगदड़, 22 लोग जख्मी और अगले 7 दिनों का बड़ा अलर्ट जारी

Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…

20 minutes ago

PM Modi in Bastar: इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में सैनिकों के संग मचेगी दिवाली की धूम, जानिए क्या बोले प्रधानमंत्री

PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…

1 hour ago

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे में 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, बिना एग्जाम मिलेगी जॉब

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…

2 hours ago