खेल

Rajasthan Royals के घर में गरजा किंग कोहली का बल्ला, ठोका IPL 2024 का पहला शतक

RR vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन के 19वें मैच में विराट कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलते हुए शानदार शतक जड़ दिया है. जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में विराट कोहली ने 67 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्के की मदद से अपना शतक पूरा किया. इसी के साथ विराट कोहली इस सीजन में शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

विराट-फाफ ने टीम को दिलाई शानदार शुरूआत

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया. आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली इनिंग की शुरुआत करने आए और दोनों खिलाड़ियों ने शानदार शुरूआत की. दोनों खिलाड़ियों ने पहले ही ओवर से रन बनाने शुरू कर दिए. पावरप्ले खत्म होने तक टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 53 रन बनाए. पावरप्ले में विराट कोहली ने 32 रन और फाफ डु प्लेसिस ने 14 रन बनाए.

39 गेंदों में पूरा किया अर्धशतक

पावरप्ले के बाद पारी को आगे बढ़ाते हुए विराट कोहली ने 39 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 3 बेहतरीन छक्के लगाए. विराट कोहली शुरूआत से एक छोड़ पर बने रहे. फाफ डु प्लेसिस (44) के आउट होने के बाद ग्लेन मैक्सवेल उनका साथ देने के लिए आए लेकिन दूसरे ही गेंद पर वह भी आउट होकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए सौरव चौहान (6) आए और पारी को आगे बढ़ाया. लेकिन जल्द ही वह भी आउट हो गए.

विराट कोहली ने खेली नाबाद शतकीय पारी

विराट कोहली शुरुआत से आखिरी तक बने रहे. उन्होंने 67 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और पारी के खत्म होने तक क्रीज पर डटे रहे. कोहली ने 72 गेंदों में नाबाद 113 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और 4 छक्के निकले. इसी के साथ विराट कोहली ने आईपीएल में अपना आठवां शतक पूरा कर लिया.

IPL में 7500 रन बनाने वाले पहले बने पहले बल्लेबाज

विराट कोहली ने 17वें सीजन का पहला शतक जड़कर बड़ा रिकॉर्ड बना लिया. वह इस लीग में आठवां शतक जड़ दिया है. वहीं अपनी पारी के दौरान विराट ने आईपीएल में अपने 7500 रन भी पूरे कर लिए. वह इस लीग में 7500 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

ये भी पढ़ें- SRH vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने खेली विस्फोटक पारी, 12 गेंदों में ठोक डाले 37 रन

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

1 hour ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

2 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

3 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

3 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

3 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

3 hours ago