देश

योगी की ललकार: हमने पूरे कैबिनेट के साथ गंगा में डुबकी लगाई, केजरीवाल यमुना में डुबकी लगाएंगे?

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और उसके मुखिया अरविंद केजरीवाल पर यमुना की सफाई तथा दूसरे मुद्दों को लेकर जमकर हमला बोला. उन्होंने यूपी की भाजपा सरकार के कामकाज से तुलना करते हुए कहा कि उनकी पूरी कैबिनेट ने महाकुंभ नगर में गंगा में डुबकी लगाई है, क्या केजरीवाल यहां यमुना में डुबकी लगाने की हिम्मत कर सकते हैं?

योगी आदित्यनाथ ने किराड़ी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए यमुना के प्रदूषण के परिप्रेक्ष्य में कहा, “क्या केजरीवाल यमुना में डुबकी लगा सकते हैं? केजरीवाल ने यमुना को नाला बना दिया. हमने पूरी कैबिनेट के साथ संगम में डुबकी लगाई.”

AAP ने नहीं होने दिया ओखला का विकास

उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने ओखला का विकास नहीं होने दिया जबकि हमने उत्तर प्रदेश में ‘न्यू ओखला’ के रूप में पूरा नगर विकसित किया. आप के नेताओं को नोएडा और ग्रेटर नोएडा की स्थिति जाकर देखनी चाहिए. उल्लेखनीय है कि नोएडा का पूरा नाम “न्यू ओखला इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी” है.

घुसपैठियों को अवैध आधार कार्ड

यूपी के सीएम ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं के घर में “आधार कार्ड की मशीन” के माध्यम से बांग्लादेशी घुसपैठियों को अवैध आधार कार्ड दिए गए. ये लोग देश और जनता को धोखा दे रहे हैं. अब दिल्ली की जनता इनके झांसे में नहीं आएगी. ये लोग कहते हैं कि इन्होंने दिल्ली को बिजली-पानी दिया. पर इन्होंने यह नहीं बताया कि एनडीएमसी के अंतर्गत जहां बिजली मिल रही है, वह गृह मंत्रालय के अंतर्गत है, बाकी जगह बिजली कट है. उत्तर प्रदेश आकर देखिए हम हर जिला मुख्यालय को इनसे अच्छी और सस्ती बिजली दे रहे हैं.

योगी आदित्यनाथ ने कहा, “आज भाजपा की डबल इंजन की सरकारें आपके आसपास काम करती नजर आ रही हैं. इनमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश हैं. मुल्ला और मौलवी को ये लोग पहले से वेतन देते थे. दिल्ली की आर्थिक स्थित इतनी खराब है कि उनको कई महीनों से वेतन नहीं मिला. जब उन लोगों ने विरोध किया तो उसे दबाने के लिए इन्होंने पुजारी और ग्रंथियों को भी वेतन देने का ऐलान किया.”

उन्होंने सवाल किया कि क्या आप सरकार ने धार्मिक काम किया है? धार्मिक आयोजनों का मॉडल देखना है तो वाराणसी आइए, अयोध्या आइए या प्रयागराज आकर महाकुंभ का विकास मॉडल देखिए. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी “बांटो और राज करो” की नीति के तहत भत्ते पर भत्ते दे रही है.


इसे भी पढ़ें- ‘मोदी- योगी से दक्षिणा लिए बिना नहीं जाएंगे’,  बोले देवकीनंदन महाराज— सनातन बोर्ड चाहिए


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

5 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

5 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

6 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

7 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

7 hours ago