देश

योगी के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी अपनी ही पार्टी पर भड़के, पूर्व सपा नेता के भाजपा ज्वाइन करने को बताया खुद के खिलाफ गहरी साजिश

Prayagraj: भाजपा विधायक एवं कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी सपा नेता रहे रइस चंद्र शुक्ला को पार्टी की सदस्यता दिलाए जाने का खुलकर विरोध करने लगे हैं. रइस चंद्र शुक्ला को भाजपा ज्वाइन कराने के मामले में अब उन्होंने अपनी ही पार्टी पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

सपा प्रत्याशी को BJP में शामिल कराने पर कही यह बात

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ने कहा, “स्थानीय विधायक के रूप में मुझे विश्वास में लेना तो दूर बिना कोई औपचारिक सूचना दिये बिना मेरे खिलाफ समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव लड़कर बुरी तरह से चुनाव हारे रईस चन्द्र शुक्ला को भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कराने का प्रस्तावित कार्यक्रम घोर अपमाजनक एवं आपत्तिजनक है.”

बताया गहरी साजिश

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने पार्टी के फ़ैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्थानीय विधायक की अवहेलना व उपेक्षा करते हुए विपक्षी उम्मीदवार को पार्टी ज्वाइन कराना बेहद गंभीर प्रकरण और गहरी साजिश है, यह अवैध है. वहीं इस मुद्दे पर आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति एवं पार्टी की लोकतान्त्रिक मूल्यों में गहरी आस्था के सिद्धान्त से सर्वथा प्रतिकूल है.

कुछ लोग पार्टी को पहुंचा रहे नुकसान

नन्द गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि जो लोग पार्टी को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह चलाना चाहते हैं और अपनी हठधर्मिता से पार्टी को लगातार क्षति पहुँचा रहे हैं, उनके इस मनमाने रवैये की घोर निन्दा करता हूँ. उन्होंने कहा कि यह रवैया पार्टी की मूल वैचारिकी और कार्यपद्धति के पूर्णतः विपरीत है.

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi Bungalow Row: ‘सच्चाई किसी न किसी को बोलनी पड़ेगी, मैं बोल रहा हूं’- बगंला खाली करने के बाद बोले राहुल गांधी

नंदी को लगा दोहरा झटका

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी हाल ही में अपनी पत्नी को प्रयागराज से मेयर का चुनाव लड़ाने को लेकर भी चर्चा में आए थे. बता दें कि भाजपा ने निकाय चुनावों के लिए नंद गोपाल गुप्ता नंदी की पत्नी और निवर्तमान मेयर अभिलाषा गुप्ता का टिकट काट दिया है. वहीं अब रइस चंद्र शुक्ला का भाजपा में शामिल होना उनके लिए दोहरा झटका माना जा रहा है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago