कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज अपना बंगला खाली कर दिया
Rahul Gandhi Vacates Bungalow: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज अपना बंगला खाली कर दिया. लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद राहुल गांधी ने तुगलक लेन के सरकारी आवास को खाली कर दिया है. आज दोपहर में एक ट्रक पर उनका सामान बंगले से बाहर निकलते दिखा. वहीं राहुल गांधी खुद बंगले में दरवाजा बंद करने के बाद ताला लगाते दिखे.
दिल्ली में सरकारी आवास खाली करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि ये घर 19 साल के लिए देश की जनता ने मुझे दिया. मैं उनका धन्यवाद करना चाहता हूं. वहीं उन्होंने कहा कि मैं इसे खाली कर रहा हूं. सच्चाई बोलने की आजकल कीमत है, मैं वो कीमत चुकाता रहूंगा. सच्चाई किसी न किसी को बोलनी पड़ेगी, मैं बोल रहा हूं.
राहुल गांधी द्वारा सरकारी आवास खाली करने के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उन्होंने(राहुल गांधी) सरकार के बारे में सच्चाई बोली इसीलिए उनके साथ ये सब हो रहा है. लेकिन बहुत हिम्मत वाले हैं, बिल्कुल डरते नहीं हैं, नहीं डरेंगे और अपना संघर्ष जारी रखेंगे.
इसे भी पढ़ें: Shivraj Singh Chouhan: सड़क दुर्घटना देख CM शिवराज ने रुकवाया अपना काफिला, गाड़ी से उतर घायलों को पहुंचवाया अस्पताल
कांग्रेस नेता राहुल ने बंगला खाली करने के बाद कहा कि 19 साल बाद घर खाली कर रहा हूं. देश की जनता का ये घर है, अब मैं 10 जनपथ में रहूंगा. हालांकि, राहुल गांधी बंगले की चाबी सौंपते वक्त काफी भावुक नजर आए. राहुल गांधी ने तुगलक लेन के इस बंगले की चाबी लोकसभा सचिवालय को सौंपी हैं.
कोर्ट द्वारा एक मामले में सजा सुनाए जाने के बाद उनकी संसद सदस्यता रद्द कर दी गई थी जिसके बाद राहुल गांधी को बंगला खाली करने का नोटिस भेजा गया था. जिसके बाद आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तुगलक लेन बंगला पूरी तरह से खाली कर दिया है. आज दोपहर में तुगलक लेन स्थित इस बंगले से कांग्रेस नेता के सामान से भरे ट्रक बाहर जाते दिखे. इससे पहले भी 14 अप्रैल को उन्होंने अपने बंगले से कुछ सामान दूसरी जगह भिजवाया था.
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…