कनाडा की पार्लियामेंट में गुलाबी रंग की जूती पहनकर परेड करते सांसद
Male politicians wearing Heels: गुलाबी रंग महिलाओं को काफी पसंद आता है. इस रंग वाले सामान अक्सर ही महिलाओं की प्राथमिकता में होते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में कनाडा की संसद में महिलाओं ने नहीं बल्कि पुरुषों ने गुलाबी रंग की सैंडिल पहन रखी है. वहीं उनके कैटवॉक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वीडियो में पुरुष सांसद कनाडा की पार्लियामेंट में गुलाबी रंग की जूती पहनकर एक दूसरे एक दूसरे के आगे चलते नजर आ रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि वे किसी तरह की कोई परेड कर रहे हैं. वहीं इस दौरान वे खुशी से झूम भी रहे हैं. वीडियो में कुछ महिलाएं तालियां बजाते हुए भी दिख रही हैं. इस वीडियो पर लोग तमाम तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
आखिर कनाडा की संसद में पुरुष सांसदों की इस हरकत के पीछे क्या मंशा थी. इसे लेकर कई सांसदो ने खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने महिलाओं के प्रति समर्थन जताने के लिए ऐसा प्रदर्शन किया. इसे लेकर एक सांसद का कहना था कि, ‘महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामले बढ़ रहे हैं, जिसे देखते हुए वे जागरूकता बढ़ाने के लिए उनकी पसंदीदा रंग वाली हाई हील्स पहन रहे हैं.’
कनाडा के सांसदों ने बीते गुरुवार को ‘होप इन हाई हील्स’ में भाग लिया था. मिली जानकारी के अनुसार कनाडा की संसद में पिंक हील्स पहने ये सांसद महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा से निपटने और महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसा कर रहे थे. इस दौरान इससे जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ लोग जहां कनाडाई पुरुष सांसदों का मजाक उड़ा रहे हैं. वहीं महिलाएं उनके समर्थन में पोस्ट कर रही हैं. एक यूजर ने लिखा है कि कनाडा जाग गया है तो दूसरे ने लिखा है मैं हँसना बंद नहीं कर सकता। इसके लिये धन्यवाद!
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…