Elvish Yadav Case
Elvish Yadav Case: सलमान खान के बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन जीतने वाले लोकप्रिय यूट्यूबर एल्विश यादव सांप के जहर वाले मामले में बुरे फंसे हैं. उन पर आरोप है कि नोएडा में रेव पार्टियों में सांप के जहर की आपूर्ति करने में उन्होंने मदद की थी. हालांकि, यूट्यूबर ने बार-बार सफाई दी है कि वो निर्दोष हैं. एल्विश ने अपने ऊपर लगे सारे आरोपों से इनकार किया है. अब खबर आ रही है कि एल्विश ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि बॉलीवुड सिंगर आरोप में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद विवाद में फंस गए हैं. यूट्यूबर ने बार-बार अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है. एल्विश ने पुलिस पूछताछ के दौरान खुलासा किया है कि सांपों की व्यवस्था बॉलीवुड गायक फाजिलपुरिया ने की थी.
सूत्रों ने बताया कि जब नोएडा पुलिस द्वारा रेव पार्टी से जुड़े वायरल वीडियो के बारे में सवाल किया गया तो एल्विश ने कहा कि उनके वीडियो शूट के लिए सांपों की व्यवस्था गुरुग्राम स्थित फाजिलपुरिया ने की थी. रिपोर्ट्स में बताया गया है कि जरूरत पड़ने पर फाजिलपुरिया को नोएडा पुलिस पूछताछ के लिए बुला सकती है. हाल ही में फाजिलपुरिया ने रेव पार्टी मामले में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया और कहा कि सांपों की व्यवस्था केवल एक वीडियो शूट के लिए की गई थी.
फाजिलपुरिया का असली नाम राहुल यादव है. वह आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत गाने ‘कर गई चुल्ल’ से मशहूर हुए थे. उन्होंने पल्लो लटके, लाला लोरी, हरियाणा रोडवेज, बलम का सिस्टम जैसे गाने भी गाए हैंय फाजिलपुरिया ने अक्सर एल्विश को अपना समर्थन दिया है.
बता दें कि बातचीत करते हुए फाजिलपुरिया ने रेव पार्टी मामले में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया और कहा कि सांपों की व्यवस्था केवल एक वीडियो शूट के लिए की गई थी.
यह भी पढ़ें: UP Politics: 28 नवम्बर से शुरू होगा यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र, अनुपूरक बजट पेश करेगी योगी सरकार
बताते चलें कि बीजेपी सांसद मेनका गांधी से जुड़े एनजीओ पीपल फॉर एनिमल्स से मिली जानकारी के आधार पर नोएडा पुलिस ने 3 नवंबर को एक ऑपरेशन चलाया और सांप का जहर बेचने वाले रैकेट में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार किया. एल्विश यादव, ने दावा किया कि रैकेट में उनकी कोई भूमिका नहीं है और मेनका गांधी द्वारा उन्हें झूठा फंसाया जा रहा है. खबर सामने आने के तुरंत बाद, एल्विश का एक मॉडल और सांपों के साथ पोज देते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया। हालांकि, 26 वर्षीय यूट्यूबर ने उसी दिन अपने एक्स अकाउंट पर यह स्पष्ट किया कि यह वीडियो उनके एक संगीत वीडियो के शूट का है
नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर सुनवाई…
Supreme Court: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मजबूत शक…
सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए होने वाली ठगी को ‘डिजिटल डकैती’ करार देते…
Delhi-NCR Weather: क्या इस बार करवा चौथ पर बादलों की वजह से चांद देखने के…
इंटरनेट पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का एक वीडियो धड़ल्ले से शेयर…
WPL 2027 Auction: कर्नाटक की 15 वर्षीय उमा काश्वी को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख…