देश

UP Cabinet Meeting In Ayodhya: अयोध्या में हुई योगी सरकार की कैबिनेट बैठक, इन 14 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

UP Cabinet Meeting In Ayodhya : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भगवान राम की नगरी अयोध्या में दीवाली से पहले की गई कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक में 14 प्रस्तावों को लेकर मुहर लगी है. गुरुवार को रामकथा पार्क सभागार में हुई बैठक में सीएम योगी ने प्रस्तावों को मंजूरी दी.

पत्रकारों से बात करते हुए सीएम योगी ने कहा कि रामनगरी अयोध्या में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 14 प्रस्ताव लाए गए थे, जिन्हें मंजूरी दी गई है. इनमें इनलैंड वाटर वे प्राधिकरण के गठन, अयोध्या मे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ विकास परिषद के गठन, मां पटेश्वरी देवीपाटन विकास परिषद के साथ ही मुज़फ्फरनगर मे ‘शुक तीर्थ विकास परिषद’ के गठन को मंजूरी दे दी गई है.

ये भी पढ़ें– UP Politics: 28 नवम्बर से शुरू होगा यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र, अनुपूरक बजट पेश करेगी योगी सरकार

बैठक में इन प्रस्तावों पर भी लगी है मुहर

अयोध्या शोध संस्थान को अंतराष्ट्रीय रामायण वैदिक शोध संस्थान के रूप मे विस्तारित करके स्थापित करने को मंजूरी दे दी गई है. कैबिनेट की बैठक में अयोध्या मे मांझा जमथरा मे 25 एकड़ भूमि पर मंदिर म्यूजियम के निर्माण का प्रस्ताव पास हुआ है.

बुलंदशहर में गंगा मेला का प्रांतीयकरण व वाराणसी में देव दीपावली आयोजन का प्रांतीयकरण करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली है. वहीं हाथरस में दाऊजी लक्खी मेला का प्रांतीयकरण करने का निर्णय लिया गया है. साथ ही अयोध्या के सभी मेलो को प्रांतीय करण करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है. ड्रोन पॉलिसी को मंजूरी, राज्य स्तर पर नियमावली लागू करने के संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है. प्रदेश मे महिला स्वयंसेवी समूहों को उनके ही ब्लॉक में प्लांट लगाने के संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है. शीतकालीन सत्र 28 नवंबर से आहूत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है. स्थानीय स्तर पर प्रशासन द्वारा क्रियान्वयन करने के प्रस्ताव भी को भी पास किया गया है.

इतिहास में जुड़ा नया अध्याय

सीएम योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ा है. यूपी सरकार की पूरी कैबिनेट अयोध्या धाम आई है. उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर आज अहम बैठक हुई है. केंद्र और राज्य सरकार की 30,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की 178 योजनाएं पहले से ही अयोध्या में चल रही हैं. इसी के साथ सीएम ने ये भी बताया कि आज कैबिनेट बैठक में 14 महत्वपूर्ण प्रस्ताव लाए गए. पहला प्रस्ताव उत्तर प्रदेश में अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण की स्थापना का था. हमने राज्य स्तर पर इस प्राधिकरण को बनाने का निर्णय लिया है. तो वहीं बैठक के बाद की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम योगी ने कहा कि हमारा संकल्प है कि अयोध्या को विश्व मानचित्र पर नई पहचान मिले इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और आज भी कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है. उन्होंने बताया कि बैठक में अयोध्याजी तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद के गठन को मंजूरी दी गई है.

कैबिनेट बैठक से पहले देखा गया राम मंदिर निर्माण कार्य

कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रीमंडल के साथ हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन किए. योगी कैबिनेट को हनुमानगढ़ी पर महंत राजू दास ने दर्शन-पूजन कराया. वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विराजमान हनुमान जी की आरती उतारी. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने खुद अपने मंत्रिमंडल के मंत्रियों को तिलक लगाया और रामनाम पट्टिका पहनाई.  वहीं राम मंदिर निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया. तत्पश्चात अयोध्या के रामकथा सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में यूपी की कैबिनेट बैठक सम्पन्न हुई है. योगी कैबिनेट को हनुमानगढ़ी पर महंत राजू दास ने दर्शन-पूजन कराया. हनुमानगढ़ी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विराजमान हनुमान जी की आरती उतारी. मुख्यमंत्री ने खुद अपने मंत्रिमंडल के मंत्रियों को तिलक लगाया और रामनाम पहनाया. अयोध्या कैबिनेट बैठक से पहले हनुमान जी के दर्शन का योगी मंत्रिमंडल ने आशीर्वाद लिया.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

4 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

5 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

5 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

6 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

6 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

6 hours ago