गौरक्षा आंदोलन में 7 नवंबर 1966 को शहीद हुए गौ भक्तों, साधु-संतों की याद में युवा चेतना की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है. ये श्रद्धांजलि सभा आगामी 7 नवंबर को सुबह साढ़े 9 बजे कॉस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित की जाएगी. कार्यक्रम की जानकारी युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने दी.
उन्होंने बताया कि 7 नवंबर 1966 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सरकार के द्वारा गौ रक्षा आंदोलन में शामिल गौ माता, श्रद्धालुओं और संतों के ऊपर गोलियां चलवाई गई थीं. आजाद भारत में खून की होली इंदिरा गांधी की सरकार ने सनातनियों के साथ खेली थी. 7 नवंबर को नई दिल्ली में उन सभी सनातनी सेनानियों की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है.
दरअसल, पचास के दशक के बहुत प्रसिद्ध संत स्वामी करपात्री जी महाराज लगातार गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक कानून की मांग कर रहे थे, लेकिन केंद्र सरकार इस तरह का कोई कानून लाने पर विचार नहीं कर रही थी. इससे संतों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा था. उनके आह्वान पर सात नवंबर 1966 को देशभर के लाखों साधु-संत अपने साथ गायों-बछड़ों को लेकर संसद के बाहर जमा हो गए थे.
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…