लाइफस्टाइल

सावधान! अगर आप बैठकर 8 घंटे कर रहे हैं काम तो जल्द आएगा बुढ़ापा, घेर सकतीं हैं ये गंभीर बीमारियां

एक शोध से यह बात सामने आई है कि प्रतिदिन 8.5 घंटे और सप्ताह में 60 घंटे कार्यालय,घर या यात्रा करते समय लगातार बैठने से आप समय से पहले बूढ़े हो सकते हैं और इसके साथ ही आपको कई बीमारियां घेर सकती हैं.

शोध में महत्वपूर्ण बात यह सामने आई कि कम उम्र में या 20 मिनट तक पैदल चलने जैसी मध्यम गतिविधि से इसके प्रभावों को कम नहीं किया जा सकता. इसके बजाय, प्रतिदिन 30 मिनट तक दौड़ने या साइकिल चलाने जैसी गतिविधि से मदद तो मिल सकती है, मगर पूरी तरह से नहीं.

1,000 से अधिक लोग हुए शोध में शामिल

अमेरिका में यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो बोल्डर में मनोविज्ञान और तंत्रिका विज्ञान विभाग में प्रोफेसर चंद्रा रेनॉल्ड्स ने कहा कि “दिन भर कम बैठना, अधिक व्यायाम करना या दोनों का ही समय से पहले बूढ़ा होने के जोखिम को कम कर सकता है.” टीम ने 33 वर्ष की औसत आयु वाले 1,000 से अधिक लोगों को शोध में शामिल किया. इसके साथ ही इसमें 730 जुड़वां बच्चों को शामिल किया, ताकि यह पता लगाया जा सके कि लंबे समय तक बैठे रहने से युवा वयस्कों के कोलेस्ट्रॉल और बॉडी मास इंडेक्स (BMI) पर क्या प्रभाव पड़ता है.

बूढ़ा दिखने लगता है इंसान

प्रतिभागियों ने प्रतिदिन 9 घंटे बैठे रहने का रिकॉर्ड बनाया, जबकि 80 से 160 मिनट के बीच मध्यम शारीरिक गतिविधि की. पीएलओएस वन पत्रिका में प्रकाशित परिणामों में कहा गया है कि “जितना अधिक कोई बैठता है, उतना ही बूढ़ा दिखता है.”  इसके अलावा टीम ने कहा कि जो युवा वयस्क बिना कोई व्‍यायाम किए दिन में प्रतिदिन 8.5 घंटे बैठते हैं उनमें हृदय और चयापचय संबंधी बीमारियों जोखिम हाेता है.

थोड़ी देर टहलना पर्याप्त नहीं

रेनॉल्ड्स ने कहा, “काम के बाद थोड़ी देर टहलना पर्याप्त नहीं हो सकता है. शोध में कहा गया दूसरी ओर जो लोग प्रतिदिन 30 मिनट तक दौड़ने या साइकिल चलाने जैसे जोरदार व्यायाम करते हैं, उनका कोलेस्ट्रॉल और बीएमआई माप 5 से 10 साल छोटे व्यक्तियों जैसा दिखता है. हालांकि यह भी पर्याप्त नहीं है. शोधकर्ताओं ने काम के बीच में ब्रेक लेकर काम करने की सलाह दी है.

-IANS FEED

Bharat Express Desk

Recent Posts

अगले 7 घंटे तगड़ा कहर ढाएगा मौसम…! 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 7 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और…

3 minutes ago

धधक उठा फ्रांस! पेरिस से ल्यों तक बवाल, सड़कों पर उतरे लाखों छात्र

France Student Protests: फ्रांस में स्कूलों में सुधार सहित कई मांगों को लेकर शुरू हुआ…

8 minutes ago

लगातार क्यों कांप रही भारत की धरती? उत्तराखंड से Delhi-NCR तक हड़कंप के बाद अरुणाचल में आधी रात भूचाल

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…

45 minutes ago

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

1 hour ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

2 hours ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

10 hours ago