देश

Assam Police: यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! महिला नेता की शिकायत पर असम पुलिस ने थमाया नोटिस

Srinivas BV: भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. मिली जानकारी के अनुसार बेंगलुरु में श्रीनिवास बीवी और उनके चाचा के घर पर असम पुलिस (Assam Police) की एक टीम आज रविवार (23 अप्रैल) को पहुंची. बता दें कि असम यूथ कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अंगकिता दत्ता ने श्रीनिवास पर उत्पीड़न और लैंगिक भेदभाव का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है. इसे लेकर असम पुलिस ने श्रीनिवास बीवी को पूछताछ के लिए दो मई तक पेश होने का आदेश दिया है.

नोटिस देने पहुंची पुलिस

मामले में संयुक्त आयुक्त और पुलिस उपायुक्त (ओपीएस) गुवाहाटी थुबे प्रतीक विजय कुमार ने बताया कि असम पुलिस आरोपी श्रीनिवास बीवी के घर नोटिस देने गई थी. उन्होंने बताया कि घर पर किसी के मौजूद नहीं रहने के कारण उनके ज्ञात घर के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया गया है. इसके अलावा एक नोटिस उनके मूल स्थान पर भी भेजा है.

यौन शोषण का आरोप

श्रीनिवास बीवी पर दर्ज एफआईआर के अनुसार उनपर पिछले 6 महीने से पीड़ित को प्रताड़ित करने और उसके साथ दुर्व्यवहार के अलावा यौन शोषण का आरोप लगाया गया है. वहीं इस मामले में नोटिस लेकर बेंगलुरु पहुंची गुवाहाटी पुलिस की टीम में शामिल थुबे ने बताया कि हमने उनको नोटिस दे दिया है. मामले में उनको जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए समय दिया गया है. वहीं बेंगलुरु के बसवेश्वर नगर स्थित श्रीनिवास के चाचा आवास पर भी असम पुलिस पहुंची.

इसे भी पढ़ें: क्या है माफिया ब्रदर्स की हत्या का चित्रकूट कनेक्शन? आरोपियों से पुलिस की पूछताछ में हुआ खुलासा

मामले में गिरफ्तारी की आशंका

नोटिस में इस बात का जिक्र है कि श्रीनिवास से पूछताछ करने के लिए पर्याप्त आधार मिले हैं. इसे देखते हुए ही अगले महीने की 02 मई को सुबह 11 बजे श्रीनिवास को जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है. 10 निर्देशों का एक सेट भी श्रीनिवास को इस अवधि के दौरान अनुपालन के लिए दिया गया है. इसमें यह बताया गया है कि वे सबूतों के साथ किसी तरह का छेड़छाड़ और नष्ट नहीं करेंगे साथ ही जांच में भरपूर सहयोग करेंगे. शर्तों का पालन नहीं होने पर सीआरपीसी की धारा 41ए(3) और (4) के तहत गिरफ्तारी भी हो सकती है.

Rohit Rai

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

7 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

8 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

8 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

9 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

9 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

9 hours ago