खेल

RCB vs RR: कोहली की कप्तानी, मैक्सवेल- डु प्लेसिस की पारी, आखिरी ओवर में हारा राजस्थान

RCB vs RR, IPL 2023: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 189 रन का बड़ा टोटल राजस्थान के सामने रखा. जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को जोस बटलर के रूप में एक बड़ा झटका लगा. हालांकि पड्‌डीकल और जायसवाल की पार्टनरशिप के दम पर मैच में कमबैक किया. लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद रॉयल्स की पारी लड़खड़ा गई.

मगर अंतिम ओवरों में ध्रुव जुरैल की तूफानी पारी ने एक बार फिर राजस्थान की उम्मीदें जगाई लेकिन अंत में आरसीबी की 9 रन से जीत हुई. राजस्थान ने आरसीबी के 189 रन के जवाब में 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए.

ये भी पढ़ें: RCB vs RR: पहले ही बॉल पर कोहली को ‘बोल्ट’ ने किया बोल्ड, 23 अप्रैल से पुराना है किंग का गोल्डन डक से नाता

विराट की कप्तानी में लगातार दूसरा मैच जीता बेंगलुरु

विराट कोहली ने कार्यवाहक कप्‍तान की बखूबी भूमिका. बेशक वो बल्ले से कमाल नहीं कर पाए लेकिन उनकी कप्तानी टीम के काफी काम आई. मौजूदा सीजन की बात करें तो यह बेंगलुरु की 7 मैचों में चौथी जीत है. टीम पॉइंट्स टेबल के 5 नंबर पर है.

आरसीबी ने राजस्थान को दिया था 190 का लक्ष्य

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही लेकिन ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डु प्लेसिस की तीसरे विकेट के लिए 127 रन की साझेदारी ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को चिन्नास्वामी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ एक बड़े टोटल तक पहुंचने में मदद की.

दोनों बल्लेबाजों ने धमाकेदार अर्धशतक जड़े. फाफ डु प्लेसिस ने 39 गेंदों पर 69 रनों की पारी खेली. वहीं, मैक्सवेल ने 44 गेंदों पर 77 रन जड़े. हालांकि अंतिम ओवरों में राजस्थान ने एक बार फिर दमदार कमबैक किया और लगातार विकेट चटकाया. फाफ और मैक्सवेल के आउट होने के बाद आरसीबी की पारी लड़खड़ाई जरूर मगर तब तक आरसीबी ने स्कोर बोर्ड पर एक बड़ा टोटल सेट कर लिया था. 20 ओवर के बाद आरसीबी ने 9 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

7 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

7 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

8 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

8 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

8 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

9 hours ago