DC vs CSK: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मंगलवार को IPL 2026 के 48वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने है. मौसम खराब और तेज हवा के बीच भी मैच खेला गया. दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 155 रन बनाए. टीम की तरफ से समीर रिजवी ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में 24 गेंदों में 40 रनों का अहम योगदान दिया और स्कोर को 150 के पार पहुंचाया.
इस मैच में दिल्ली की टीम में एक बदलाव देखने को मिला, जहां काइल जैमीसन की जगह लुंगी एनगिडी को शामिल किया गया. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में अकील होसैन और गुरजपनीत सिंह को वापस मौका दिया.
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से इम्पैक्ट प्लेयर समीर रिजवी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 रन बनाकर नाबाद रहे. ट्रिस्टन स्टब्स ने 38 रन जोड़े. इसके अलावा पथुम निसांका ने 19, नीतीश राणा ने 15, आशुतोष शर्मा ने 14, करुण नायर ने 13 और केएल राहुल ने 12 रन बनाए.
रिजवी और स्टब्स के बीच छठे विकेट के लिए 65 रनों की अहम साझेदारी हुई, जिसने टीम की पारी को संभाला. चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से नूर अहमद सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 2 विकेट हासिल किए.
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11 (DL Playing 11): केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, लुंगी एनगिडी, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन.
इम्पैक्ट प्लेयर: विप्रज निगम, समीर रिजवी, अभिषेक पोरेल, आकिब नबी डार, डेविड मिलर.
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11 (CSK Playing 11): संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह.
इम्पैक्ट प्लेयर: शिवम दुबे, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, आकाश मधवाल, सरफराज खान.
-भारत एक्सप्रेस
Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…
Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…
Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…
Train Paan Shop Viral Video: क्या आपने कभी चलती ट्रेन के AC डिब्बे में सजती…
Pratapgarh Wife Murder: प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के एक स्थानीय बाजार में पति…
Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…