आईपीएल

GT vs CSK: चेन्नई में सुदर्शन-गिल-बटलर का तूफान, गुजरात ने ठोके 229 रन; CSK के सामने 230 का पहाड़

GT vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का 66वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है. मैच में चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 3 विकेट खोकर 229 रन बनाए. टीम के टॉप-3 बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और चेन्नई के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया. अब चेन्नई को मैच जीतने के लिए 230 रन का लक्ष्य मिला है.

GT की ताबतोड़ बल्लेबाजी

गुजरात टाइट की शुरुआत काफी अच्छी रही. ओपनर साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने शानदार बल्लेबाजी की. साई सुदर्शन ने 53 गेंदों में 84 रन बनाए, जिसमें 4 छक्के और 7 चौके शामिल थे. वहीं कप्तान गिल ने भी समझदारी से खेलते हुए 37 गेंदों में 64 रन जोड़े. तीसरे नंबर पर आए जोस बटलर (Jos Buttler) ने तेज और आक्रामक बल्लेबाजी की और 27 गेंदों में 57 रन बनाकर नाबाद रहे. इन तीनों बल्लेबाजों की बेहतरीन पारी की वजह से गुजरात ने चेन्नई सुपर किंग्स को 230 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया.

पॉइंट टेबल में गुजरात 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि चेन्नई 12 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है. इसलिए यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम माना जा रहा है.

चेन्नई हारी तो बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग के इस अहम मुकाबले में दोनों टीमों की प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव किए गए हैं. चेन्नई सुपर किंग्स ने दो बदलाव किए हैं. टीम में गुरजपनीत सिंह को अकील हुसैन की जगह शामिल किया गया है, जबकि मैट शॉर्ट को प्रशांत वीर की जगह मौका मिला है. वहीं गुजरात टाइटन्स ने एक बदलाव किया है. प्रसिद्ध कृष्णा को साई किशोर की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है.

गुजरात, कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में इस सीजन बेहतरीन फॉर्म में नजर आई है और टीम पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है. यह मैच टॉप-2 पोजिशन के लिए बहुत अहम है. दूसरी तरफ चेन्नई के लिए यह मुकाबला बेहद जरूरी है. अगर चेन्नई यह मैच हारती है, तो प्लेऑफ की रेस से बाहर होने का खतरा बढ़ जाएगा.


ये भी पढ़ें: GT vs CSK: प्लेऑफ का टिकट या पॉइंट्स टेबल का ‘ताज’? समझें चेन्नई के प्लेऑफ क्वालिफिकेशन का पूरा ‘मास्टर प्लान’


दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (GT vs CSK Playing 11)

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11 (CSK Playing 11): संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह.

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11 (GT Playing 11): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज.

-भारत एक्सप्रेस 

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

तालाब में गड़ी है ‘चंद्रहास तलवार’, दुकानों पर लिखा है ‘जय रावण बाबा’… जानिए MP के इस गांव का हैरान करने वाला सच

Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…

5 minutes ago

प्रियागोल्ड बिस्कुट में मिला चोकर, ऑर्गेनिक किशमिश में मिले कीटनाशक, FSSAI ने 3 कंपनियों पर की कार्रवाई

FSSAI Action On Priyagold Biscuits: खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा…

6 minutes ago

लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट से खरीदार को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने हैदराबाद के लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में फैसला सुनाते हुए कहा है…

29 minutes ago

बाहुबली के गढ़ में PK का दांव, बाढ़ की जनसभा से अनंत सिंह की तस्वीर गायब, जानिए क्या है सियासी मायने?

Bihar MLC Elections: शुक्रवार की देर शाम पटना के बाढ़ में जनसुराज ने चुनावी जनसभा…

31 minutes ago

पहना, फोटो खिंचवाई और कर दिया रिटर्न! डांडिया खत्म होते ही धड़ाधड़ ड्रेसेस की हो रही वापसी, VIDEO वायरल

नवरात्रि और डांडिया नाइट्स के बाद ऑनलाइन मंगाई गई महंगी ड्रेसेस को इस्तेमाल करके लौटाने…

41 minutes ago