बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया में अपनी दमदार एक्टिंग से पहचान बना चुकीं अनुप्रिया गोएंका (Anupriya Goenka) एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं. ‘वॉर’ और ‘पद्मावत’ जैसी बड़ी फिल्मों का हिस्सा रह चुकीं अनुप्रिया ने हाल ही में वेश्यावृत्ति को लेकर ऐसा नजरिया रखा, जिसने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी. उन्होंने इस मुद्दे को सिर्फ नैतिकता के चश्मे से देखने के बजाय समाज और सुरक्षा से जोड़कर अपनी बात रखी.
एक्ट्रेस का मानना है कि लंबे समय तक परिवार से दूर रहने वाले पुरुषों की जरूरतों को नियंत्रित तरीके से पूरा करने में सेक्स वर्कर्स की भूमिका समाज में महिलाओं की सुरक्षा बनाए रखने में भी मददगार साबित हो सकती है. हालांकि, उनके इस बयान पर इंटरनेट यूजर्स की राय बंटी हुई नजर आ रही है.
फिल्मीज्ञान के अपने एक इंटरव्यू के दौरान अनुप्रिया गोएंका ने कहा कि कई पुरुष अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए गलत रास्तों की ओर भटक सकते हैं. ऐसे में सेक्स वर्कर्स एक ऐसी व्यवस्था का हिस्सा हैं, जो कहीं न कहीं समाज में संतुलन बनाए रखने का काम करती है (Anupriya Goenka on prostitution). उन्होंने कहा कि, “ऐसी सर्विस मौजूद हैं तो ऐसे में वो औरतें हमारी मदद करती हैं कि हम सड़के पर सेफ्टी के साथ चल सकें. आप चाहें या ना चाहें पर किसी न किसी तरह ये मदद करता है.”
अनुप्रिया गोएंका अपने बेबाक अंदाज और अलग सोच को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं, लेकिन इस बार उनका यह बयान सोशल मीडिया पर बहस का कारण बन गया है. उन्होंने कहा कि इस पेशे को लेकर लोगों की सोच भले अलग-अलग हो, लेकिन समाज में इसकी मौजूदगी कुछ परिस्थितियों में प्रभाव डालती है, खासकर उन लोगों के जीवन में जो लंबे समय तक अपने परिवार से दूर रहते हैं. इसी वजह से उनके विचारों ने इंटरनेट पर तीखी प्रतिक्रियाओं को जन्म दे दिया है.
अनुप्रिया के बयान के सामने आते ही इंटरनेट पर बहस तेज हो गई. एक तरफ कई लोगों ने उनके विचारों को अलग सोच और खुली चर्चा का हिस्सा बताते हुए समर्थन दिया. वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में यूजर्स ने इस नजरिए पर सवाल खड़े किए. आलोचकों का कहना है कि किसी सामाजिक समस्या को ‘सोशल सर्विस’ का नाम देकर सही नहीं ठहराया जा सकता. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इस दुनिया से जुड़ी कई महिलाएं मजबूरी, शोषण और मानव तस्करी जैसी परिस्थितियों का सामना करती हैं, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी-मेलोनी के बाद इंटरनेट पर छाया जहीर और सोनाक्षी का Melody मोमेंट, कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि रिश्ते, भावनाएं और इंसानी जुड़ाव कोई ऐसी चीज नहीं हैं जिन्हें पैसों के जरिए हासिल किया जा सके. उनके मुताबिक, पुरुषों को महिलाओं और रिश्तों को लेकर अपनी सोच में बदलाव लाने की जरूरत है, क्योंकि इस तरह के बयान समाज में गलत संदेश दे सकते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…