GT vs PBKS: IPL 2026 के 46वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 20 ओवर में 9 विकेट पर 163 रन बनाए और गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 164 रनों का टारगेट दिया. पंजाब की ओर से सूर्यांश शेडगे ने शानदार बल्लेबाजी की और 29 गेंदों में 57 रन बनाकर टीम के टॉप स्कोरर रहे. मार्कस स्टॉयनिस ने भी अच्छा योगदान देते हुए 40 रन बनाए.
गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी बेहतरीन रही. जेसन होल्डर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. इसके अलावा मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा को 2-2 विकेट मिले, जबकि राशिद खान ने 1 विकेट हासिल किया.
पंजाब किंग्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 163 रन बनाए. टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और पहले ही ओवर में प्रियांश आर्य (2) और कूपर कोनोली (0) सस्ते में आउट हो गए, जिन्हें मोहम्मद सिराज ने पवेलियन भेजा. इसके बाद प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 33 रन जोड़कर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन प्रभसिमरन 15 रन बनाकर कगिसो रबाडा का शिकार बने. कुछ देर बाद जेसन होल्डर ने नेहाल वढेरा (0) और श्रेयस अय्यर (19) को आउट कर पंजाब को बड़ा झटका दिया, जिससे स्कोर 47/5 हो गया.
मुश्किल हालात में सूर्यांश शेडगे और मार्कस स्टोइनिस ने छठे विकेट के लिए 79 रनों की अहम साझेदारी की. शेडगे ने 29 गेंदों में 57 रन बनाए, जिसमें 5 छक्के और 3 चौके शामिल रहे. उनका विकेट कगिसो रबाडा ने लिया. इसके बाद जेसन होल्डर ने लगातार गेंदों पर स्टोइनिस (40 रन, 31 गेंद) और जेवियर बार्टलेट को आउट कर पंजाब की रफ्तार रोक दी. आखिरी ओवरों में मार्को जैनसन (20 रन) के आउट होने के साथ पारी समाप्त हुई. गुजरात टाइटंस की ओर से जेसन होल्डर सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 24 रन देकर 4 विकेट हासिल किए.
इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स अब तक 7 बार आमने-सामने आ चुके हैं. इन मुकाबलों में पंजाब ने बढ़त बनाते हुए 4 जीत दर्ज की हैं, जबकि गुजरात टाइटन्स 3 बार विजयी रही है. मौजूदा सीजन में दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मुकाबला था. इससे पहले 31 मार्च को हुई भिड़ंत में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को 3 विकेट से हराया था.
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11 (GT Playing 11): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, निशांत सिंधू, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और मानव सुथार.
ये भी पढ़ें: बृजभूषण केस में पहली बार विनेश फोगाट ने तोड़ी चुप्पी, बोली- हां मैं हूं यौन उत्पीड़न की शिकार पहलवान
पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11 (PBKS Playing 11): श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, कूपर कॉनली, सूर्यांश शेडगे, नेहाल वाढेरा, मार्कस स्टॉयनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.
-भारत एक्सप्रेस
Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…
Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…
Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…
Train Paan Shop Viral Video: क्या आपने कभी चलती ट्रेन के AC डिब्बे में सजती…
Pratapgarh Wife Murder: प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के एक स्थानीय बाजार में पति…
Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…