आईपीएल

IPL 2025: आईपीएल कमेंट्री पैनल से इरफान पठान को किया गया बाहर, सामने आई चौंकाने वाली वजह

शनिवार (22 मार्च) से इंडियन प्रीमीयर लीग (IPL) का 18वां सीजन शुरु होने जा रहा है. इसके साथ ही ब्रॉडकास्टर ने कमेंटेटर की लिस्ट भी जारी कर दी है. इस लिस्ट से इरफान पठान का नाम हटा दिया गया है. टाइम्स ऑफ इंडिया (टीओआई) की एक रिपोर्ट के अनुसार, इरफान को पैनल से बाहर कर इसलिए कर दिया गया है क्योंकि प्रसारणकर्ता उनके द्वारा ऑन-एयर और यहां तक ​​कि उनके सोशल मीडिया हैंडल पर व्यक्तिगत रंजिश रखने से खुश नहीं थे.

इरफान पठान के खिलाफ शिकायत दर्ज

मायखेल के रिपोर्ट के अनुसार, कुछ क्रिकेटर्स ने इरफान पठान के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी. ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान एक स्टार्स प्लेयर पर किए गए पर्सनल कमेंट करने की वजह से उन्होनें इरफान पठान को ब्लॉक तक कर दिया. “पठान का कुछ साल पहले कुछ खिलाड़ियों के साथ झगड़ा हुआ था.  तब से, वह उन पर आक्रामक तरीके से टिप्पणी करने से  नहीं कतरा रहे थे..  यह मुद्दा उठाया गया कि अन्य जूनियर खिलाड़ी भी इस विवाद में फंस गए. उन पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खिलाड़ियों पर निशाना साधने का भी आरोप है, भले ही उन्होंने उनका नाम न लिया हो.”

पठान के व्यवहार से नाखुश थी बीसीसीआई

बीसीसीआई ने इरफान पठान के निजी एजेंडे को लेकर असंतोष जताया है, जिसके कारण उन्हें आधिकारिक प्रसारण पैनल से बाहर कर दिया गया. पठान इस तरह की कार्रवाई का सामना करने वाले पहले कमेंटेटर नहीं हैं. इससे पहले, संजय मांजरेकर को भी कुछ खिलाड़ियों को लेकर अपनी आलोचनात्मक टिप्पणियों के चलते पैनल से हटाया गया था. रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल मैचों के दौरान साक्षात्कार में पठान के व्यवहार से नाखुश था, जो बोर्ड के लिए एक महत्वपूर्ण चिंता का विषय बन गया.

पहले भी हो चुके हैं ऐसे मामले

इससे पहले भी कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें उनकी व्यवहार की वजह से कमेंट्री पैनल से हटाया गया था. मांजरेकर को कथित तौर पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की एक दिवसीय श्रृंखला के लिए बीसीसीआई कमेंट्री पैनल से हटा दिया गया था. यह निर्णय 2019 में कई विवादास्पद घटनाओं के बाद लिया गया था, जिसमें साथी कमेंटेटर भोगले के साथ विवाद, सौरव गांगुली पर कटाक्ष और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को “बिट्स एंड पीस प्लेयर” कहना शामिल था. आईपीएल 2016 की शुरुआत से कुछ ही दिन पहले, भोगले को बिना किसी स्पष्टीकरण के कमेंट्री रोस्टर से हटा दिया गया.

ये भी पढ़े IPL 2025: KKR बनाम RCB के पहले मैच में ओवर के दौरान एक घटना ने खींचा लोगों का ध्यान, यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

-भारत एक्सप्रेस

Shalini

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal: आज सर्वार्थ सिद्धि योग का असर, मेष से मीन तक जानें किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…

13 minutes ago

चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध आज ही! जानें तर्पण का सही समय और राहुकाल समेत आज का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…

25 minutes ago

आज का मेष राशिफल: काम में मिल सकता है नया अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…

37 minutes ago

आज का वृषभ राशिफल: काम की व्यस्तता के बीच सेहत और खर्च पर रखें नजर

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काम की व्यस्तता…

37 minutes ago

आज का मिथुन राशिफल: आपकी बातों का पड़ेगा असर, नए काम के मिलेंगे मौके; खर्च पर रखें नियंत्रण

Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने…

37 minutes ago