विराट कोहली
IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आमने-सामने थे. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 7 विकेट की धमाकेदार जीत के साथ की है. ईडन गार्डन्स में केकेआर की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए थे. जिसके जवाब में आरसीबी ने यह टारगेट केवल 16.2 में ही हासिल कर लिया. लेकिन मैच के दौरान एक अनोखी गलती ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा—स्कोरकार्ड में विराट कोहली का नाम ‘ग्रैंडमास्टर’ के रूप में प्रदर्शित किया गया, जबकि जोश हेजलवुड को आरसीबी की ओर से नई गेंद से शुरुआत करनी थी. इस घटना के बाद फैंस ने दिलचस्प प्रतिक्रिया दी है.
सुयश शर्मा की शुरुआती सफलता
पहले ओवर में केकेआर के गेंदबाज सुयश शर्मा ने शानदार गेंदबाजी की और तीसरी गेंद पर क्विंटन डी कॉक का कैच लपक लिया. हालांकि, आरसीबी के इस तेज गेंदबाज ने जल्द ही अपनी काबिलियत साबित की और कुछ गेंदों बाद ही टीम को पहली सफलता दिलाई.
स्क्रीन पर कोहली के नाम की गलती बनी चर्चा का विषय
इस मुकाबले में एक और दिलचस्प घटना घटी, जिसने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरीं. स्कोरकार्ड पर जोश हेजलवुड की जगह विराट कोहली का नाम प्रदर्शित हो गया, जिससे देखकर दर्शक हैरान रह गए. कई यूजर्स ने इस गलती पर प्रतिक्रिया दी, और कुछ ने इसका मजाक भी बनाया. सोशल मीडिया पर एक यूजर ने इस मुद्दे को उजागर किया और लिखा, “#JioHotstar #KKRvsRCB #RCBvsKKR #IPL2025—ऐसा लगता है कि यह पूरा प्रसारण विराट कोहली को समर्पित कर दिया गया है! स्कोरकार्ड में हेजलवुड के बजाय कोहली को दिखाया गया है.”
#JioHotstar #KKRvsRCB #RCBvsKKR #IPL2025
Looks like broadcasters are obsessed with #ViratKohli . Look at the scorecard, Instead of Hazelwood, kohli showing up as who opened the bowling for RCB. 😂 pic.twitter.com/QXp3bEB8pq— Sawan Verma (@sawan28) March 22, 2025
Scorecard showing KOHLI bowling for first 5 Balls #KKRvRCB #KKRvsRCB 😃 https://t.co/cKpzc9c8Pa
— aniRRRudh (@Anirudh0812) March 22, 2025
So the Bowler #kohli has given first four of #IPL2025#JioHotstar and their fixation with #ViratKohli continues#KKRvsRCB pic.twitter.com/Hkj5EXqoWF
— चौबेजी उवाच्🇮🇳 (@chaubeyjiuvach) March 22, 2025
Kohli shown Bowling on Scorecard…🤣 #IPL pic.twitter.com/67oFOr0jAT
— Rakesh (@coolguysmiling) March 22, 2025
ये भी पढ़ें: IPL 2025: ओपनिंग मैच में RCB की दमदार जीत, कोहली और फिल साल्ट का धमाका
दूसरी पारी में आरसीबी को कोहली से उम्मीदें
आरसीबी को दूसरी पारी में विराट कोहली से एक दमदार पारी की उम्मीद होगी. इंग्लैंड के आक्रामक सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट के साथ कोहली की जोड़ी आरसीबी के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है. कोहली ने आईपीएल 2024 सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था, 15 मैचों में 741 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती थी. फिल साल्ट ने भी आईपीएल 2024 में बेहतरीन बल्लेबाजी की थी, 12 मैचों में 182.00 की स्ट्राइक रेट से 435 रन बनाए थे.
कोहली और साल्ट के अलावा आरसीबी के पास लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा और टिम डेविड जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं. वहीं, कप्तान रजत पाटीदार भी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से बड़े शॉट्स खेलने के लिए तैयार होंगे. आईपीएल 2025 के इस रोमांचक मुकाबले में यह देखना दिलचस्प होगा कि कोहली और उनकी टीम कैसा प्रदर्शन करती है और क्या वे अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ कर पाते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


