यूटिलिटी

RBI का बड़ा कदम, 7 दिन से कम अवधि वाली FD हो सकती है जल्द लागू, जानें किसे मिलेगा फायदा

RBI New Rule: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) एक बार फिर बैंकिंग प्रणाली में बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है. 21 वर्षों के बाद फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) नियमों में ऐसा संशोधन प्रस्तावित है, जो न केवल बैंकों के लिए फायदेमंद होगा बल्कि ग्राहकों को भी अल्पकालिक निवेश का नया विकल्प मिलेगा. इस बार 7 दिन से भी कम अवधि वाली FD शुरू करने का प्रस्ताव है. ऐसे में चलिए जानते हैं किसे फायदे मिलेगा.

क्या है RBI का प्रस्ताव? (RBI New Rule)

RBI ने बैंकों को सुझाव भेजे हैं, जिसमें उनसे 7 दिन से कम अवधि की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम्स पर राय मांगी गई है. यह कदम बैंकों और एनबीएफसी की लिक्विडिटी मैनेजमेंट को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है. इस प्रस्ताव के तहत ऐसी FD योजनाएं शुरू की जा सकती हैं जिनमें ग्राहक बहुत ही कम अवधि—जैसे 1 दिन, 3 दिन या 5 दिन के लिए भी पैसा निवेश कर सकेंगे.

क्यों हो रही है इसकी जरूरत?

वर्तमान में बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि वाली FD योजनाएं उपलब्ध कराते हैं. लेकिन हाल के वर्षों में बैंकों में जमा की वार्षिक वृद्धि दर में गिरावट आई है. साल 2025 में यह दर घटकर 10% रह गई है, जो पहले 13% हुआ करती थी. ऐसे में RBI यह चाहता है कि अल्पकालिक निवेशकों को भी FD का विकल्प मिले ताकि डिपॉजिट बेस मजबूत हो.

ये भी पढ़ें: LIC पॉलिसीहोल्डर्स के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अब आप घर बैठे-बैठे WhatsApp से भर सकते है प्रीमियम

इससे पहले कब हुआ था बदलाव? (RBI New Rule)

फिक्स्ड डिपॉजिट से जुड़ा पिछला बड़ा बदलाव 2004 में हुआ था, जब RBI ने FD की न्यूनतम अवधि 15 दिन से घटाकर 7 दिन कर दी थी. अब फिर से एक ऐतिहासिक बदलाव की ओर कदम बढ़ाया जा रहा है.

जानिए किसे मिलेगा फायदे?

  • ग्राहकों को मिलेगा नया विकल्प: जो लोग कुछ ही दिनों के लिए सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए ये स्कीम्स फायदेमंद होंगी. खासकर व्यापारियों और कॉर्पोरेट्स को शॉर्ट टर्म फंडिंग का विकल्प मिलेगा.
  • बैंकों को बढ़ेगी लिक्विडिटी: कम समय के निवेश के जरिए बैंक अपनी लिक्विडिटी पोजिशन को बेहतर बना पाएंगे.
  • डिपॉजिट बेस में इजाफा: अल्पकालिक निवेशकों की भागीदारी से बैंकों का कुल डिपॉजिट बेस बढ़ेगा.
  • उपलब्ध होंगे नए ऑफर्स: बैंकों को FD पर ब्याज दर तय करने की अधिक स्वतंत्रता मिलेगी, जिससे ग्राहक आकर्षक ऑफर्स का लाभ उठा सकेंगे.

चुनौतियां भी रहेंगी

हालांकि इस स्कीम से बैंकों को कई फायदे मिलेंगे, लेकिन साथ ही उन्हें जोखिम प्रबंधन (Risk Management) पर भी ज्यादा ध्यान देना होगा. FD की समयावधि जितनी कम होगी, उतना ही ज्यादा तरलता बनाए रखने की जरूरत होगी. यदि RBI का यह प्रस्ताव अमल में लाया जाता है तो भारतीय बैंकिंग प्रणाली में एक बड़ा सुधार देखा जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

अगले 7 घंटे मौसम का दिखेगा रौद्र रूप! 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 6 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों…

3 minutes ago

दुष्कर्म मामले में गया था जेल, बाहर आते ही पत्नी को उतार दिया मौत के घाट! मेरठ का है मामला

Meerut Crime News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की हत्या…

12 minutes ago

मुजफ्फरनगर में खौफनाक सड़क हादसा: जन्मदिन मनाकर लौट रहे परिवार की गाड़ी डंपर से भिड़ी, 4 की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जन्मदिन मनाकर…

13 minutes ago

नोबेल पुरस्कार 2026: दिमाग की नसों को रोशनी से कर पाएंगे कंट्रोल, जानिए उस खोज की कहानी जिसने न्यूरोसाइंस बदल दिया

Nobel Prize In Physiology: ऑप्टोजेनेटिक्स तकनीक की खोज करने वाले तीन वैज्ञानिकों को साल 2026…

29 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए सड़क पर उतरा INDIA गठबंधन, EC मुख्यालय तक मार्च करेंगे सांसद

INDIA Alliance March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर INDIA…

58 minutes ago

‘गया जी जाए बिना पितरों को मिलेगा मोक्ष!’ पितृपक्ष में पड़ने वाली इंदिरा एकादशी का क्यों है इतना महत्व?

Indira Ekadashi Importance: पितृपक्ष की इंदिरा एकादशी को पितरों के मोक्ष और आशीर्वाद के लिए…

1 hour ago