आईपीएल

IPL 2026: अभिषेक शर्मा पर BCCI का ‘हंटर’! BCCI ने क्यों काट ली 25% सैलरी?

Abhishek Sharma IPL 2026 Fine: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने भले ही शानदार जीत दर्ज की हो, लेकिन टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर अनुशासनहीनता की गाज गिरी है. मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर नाराजगी जाहिर करने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के दोषी पाए जाने के बाद उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है.

क्या था विवाद? (कैच या ड्राप?)

पारी के नौवें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने डाइव लगाकर अभिषेक शर्मा का एक बेहद मुश्किल कैच लपका. रिप्ले में ऐसा लग रहा था कि गेंद जमीन को छू गई है, लेकिन थर्ड अंपायर ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अभिषेक को आउट करार दिया.

अभिषेक इस फैसले से बिल्कुल सहमत नहीं थे. उन्होंने मैदान पर ही अंपायर के प्रति निराशा जताई और स्टंप माइक में उनकी अभद्र भाषा भी रिकॉर्ड हो गई. बीसीसीआई ने इसे ‘कोड ऑफ कंडक्ट’ के आर्टिकल 2.3 (लेवल 1) का उल्लंघन माना. अभिषेक ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है, जिसके बाद उन पर जुर्माना और 1 डिमेरिट पॉइंट लगाया गया.

कितना हुआ नुकसान? (Abhishek Sharma Salary Deduction)

बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक, आईपीएल के हर मैच के लिए प्लेइंग-11 में शामिल खिलाड़ी को निर्धारित मैच फीस मिलती है. साथ ही, उनके खाते में जुड़ा 1 डिमेरिट पॉइंट भविष्य के लिए चेतावनी है. यदि यह आंकड़ा 4 तक पहुंचता है, तो उन पर एक मैच का प्रतिबंध (Ban) लग सकता है. अभिषेक के मामले में समझिये नुकसान का हिसाब

  • कुल मैच फीस: 7,50,000 रुपये
  • जुर्माना (25%): 1,87,500 की कटौती
  • खाते में आएंगे: 5,62,500 रुपये

हैदराबाद की धमाकेदार जीत (Abhishek Sharma SRH vs KKR)

विवादों को अलग रख दें तो अभिषेक ने बल्ले से आग उगली. उन्होंने मात्र 21 गेंदों पर 48 रन (4 चौके, 4 छक्के) कूटकर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया. SRH का स्कोर 226/8 (हेनरिक क्लासेन 52, ट्रेविस हेड 46) जबकि, KKR का स्कोर 161/10 (16 ओवर में सिमटी) रहा. सनराइजर्स हैदराबाद ने यह मैच 65 रनों से जीत लिया. केकेआर की यह टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हार है.

ये भी पढ़ें: हेड-शर्मा की साझेदारी, क्लासेन की क्लास से KKR के लिए खड़ा किया 227 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर

अभिषेक शर्मा आईपीएल 2026 के इस सीजन में शानदार फॉर्म में लौट आए हैं, लेकिन यह घटना उनके लिए एक सबक है. क्रिकेट ‘जेंटलमैन गेम’ कहलाता है और यहाँ अंपायर का फैसला सर्वोपरि होता है. सनराइजर्स के फैंस उम्मीद करेंगे कि अभिषेक अपनी आक्रामकता बल्ले तक ही सीमित रखें, ताकि टीम को उनकी कमी न खले.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

CJI पर टिप्पणी मामले में कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न शुरू करें?

सीजेआई सूर्यकांत पर की गई विवादित सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल…

10 minutes ago

नियुक्ति पत्र मिलते ही खिले चेहरे, नए दरोगाओं ने कहा- न सिफारिश लगी, न रिश्वत देनी पड़ी

उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए 4,543 नए उपनिरीक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह…

31 minutes ago

सीएम योगी का बड़ा संदेश; ‘अब नहीं चलेगा भाई-भतीजावाद’, 4,543 नए दरोगाओं को दिए नियुक्ति पत्र, पारदर्शी भर्ती मॉडल पर फिर जताया भरोसा

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए…

46 minutes ago

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…

1 hour ago

हाथ में नहीं टिकता पैसा? नरक चतुर्दशी और दिवाली की रात करें ये सरल शास्त्रीय उपाय, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…

2 hours ago