आईपीएल

IPL 2026 Auction: प्रशांत वीर-कार्तिक शर्मा बने सबसे महंगे ‘अनकैप्ड’ खिलाड़ी, CSK ने खोला खजाना, नीलामी में नया रिकॉर्ड

IPL Auction 2026: अबू धाबी में चल रही आईपीएल 2026 की नीलामी में बड़ा उलटफेर हुआ है. 20 साल के बाएं हाथ के गेंदबाज प्रशांत वीर को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 14.20 करोड़ रुपये में खरीद लिया. वे आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. उनका बेस प्राइस सिर्फ 30 लाख रुपये था.

आईपीएल 2026: नीलामी में कड़ी टक्कर

प्रशांत को खरीदने की होड़ में कई टीमों ने हिस्सा लिया. लखनऊ सुपर जायंट्स ने सबसे पहले बोली लगाई. फिर मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद भी शामिल हो गए. सनराइजर्स ने 6.80 करोड़ तक बोली बढ़ाई, लेकिन आखिर में CSK ने जीत हासिल की. प्रशांत ने अभी सिर्फ 2 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जहां उन्होंने 2 विकेट लिए. टी20 में 9 मैचों में 12 विकेट और 112 रन बनाए हैं.

कार्तिक शर्मा भी 14.20 करोड़ में CSK के

19 साल के विकेटकीपर-बल्लेबाज कार्तिक शर्मा को भी CSK ने 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा. वे भी सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए. उनका बेस प्राइस भी 30 लाख था. मुंबई इंडियंस, लखनऊ, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स ने उनके लिए बोली लगाई. कार्तिक ने रणजी ट्रॉफी में शतक लगाया है. वे 8 फर्स्ट क्लास, 9 लिस्ट-ए और 12 टी20 मैच खेल चुके हैं. लिस्ट-ए में 2 शतक और फर्स्ट क्लास में 3 शतक उनके नाम हैं.

पहले सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी आवेश

इससे पहले सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी आवेश खान थे, जिन्हें 2022 में लखनऊ ने 10 करोड़ में खरीदा था. 2021 में CSK ने ही कृष्णप्पा गौतम को 9.25 करोड़ में लिया था. शाहरुख खान और राहुल तेवतिया को 9-9 करोड़ मिले थे. CSK ने इन दो युवाओं पर कुल 28.40 करोड़ खर्च किए. यह दिखाता है कि टीम भविष्य पर बड़ा दांव लगा रही है.

IPL 2026 Auction से पहले BCCI ने किया बड़ा बदलाव, 10 नए खिलाड़ी शामिल, फ्रेंचाइजियां हैंरान

Bharat Express Desk

Recent Posts

द ट्रेजरी के रखवाले: सुरेश खन्ना ने कैसे तैयार किया यूपी का ट्रिलियन-डॉलर इकोनॉमिक ब्लूप्रिंट?

उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…

2 minutes ago

अस्पतालों के औचक निरीक्षण से सख्त फैसलों तक: जानिए बृजेश पाठक के ‘हेल्थ मॉडल’ के 5 बड़े बदलाव

UP Budget 2026-27: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के स्वास्थ्य सुधारों का ध्यान अस्पतालों के निरीक्षण, बुनियादी…

5 minutes ago

भीम आर्मी से सांसद बनने की पूरी कहानी: हाथ में संविधान लेकर युवाओं की सबसे बड़ी ताकत कैसे बने चंद्रशेखर?

Western UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, गरिमा, जमीनी सक्रियता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व…

19 minutes ago

बुढ़ापे की पैसों की चिंता खत्म! छोटे व्यापारियों के लिए सरकार की शानदार पेंशन योजना, हर महीने मिलेंगे 3,000 रुपये

छोटे दुकानदारों और स्व-रोजगार से जुड़े लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए…

24 minutes ago

भारत की झोली में सातवां गोल्ड, चीन को हराकर महिला तीरंदाजों ने रचा इतिहास

Asian Games 2026 में भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने चीन को 238-234 से हराकर…

28 minutes ago

क्या पेट में अल्सर या हेपेटाइटिस बन सकता है कैंसर का कारण? जानिए 5 खतरनाक इंफेक्शन की पूरी सच्चाई

Health News: दुनियाभर में 2024 में 23 लाख कैंसर केस 5 गंभीर इंफेक्शन से जुड़े…

42 minutes ago