Bharat Express DD Free Dish

IPL 2026 Auction से पहले BCCI ने किया बड़ा बदलाव, 10 नए खिलाड़ी शामिल, फ्रेंचाइजियां हैंरान

IPL 2026 के मेगा ऑक्शन से पहले BCCI ने बड़ा कदम उठाया है. 10 नए खिलाड़ियों को ऑक्शन पूल में शामिल करने के फैसले ने फ्रेंचाइजियों की रणनीति पूरी तरह बदल दी है.

IPL 2026 Auction

IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से ठीक एक दिन पहले बीसीसीआई ने बड़ी खबर दी है. पहले ऑक्शन के लिए 350 खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट बनाई गई थी, जिसमें 240 भारतीय और 110 विदेशी खिलाड़ी थे. लेकिन अब ऑक्शन से एक दिन पहले 10 नए खिलाड़ियों को लिस्ट में शामिल कर दिया गया है. इस बदलाव से 10 फ्रेंचाइजियों में हलचल मच गई है और सभी टीमों को अपनी रणनीति फिर से सोचना पड़ रहा है.

BCCI का बड़ा बदलाव

बीसीसीआई ने इस बदलाव के बाद IPL 2026 ऑक्शन की फाइनल लिस्ट में कुल 369 खिलाड़ियों को जगह दी है. अब इसमें 253 भारतीय और 116 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. हालांकि ऑक्शन में ज्यादा से ज्यादा 77 खिलाड़ी ही बिक सकते हैं, जिसमें 31 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए रिजर्व रखे गए हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, नई लिस्ट में ऐसे नाम शामिल किए गए हैं जिन्हें पहले नजरअंदाज किया गया था. इनमें भारत के टेस्ट टीम से बाहर रह गए अभिमन्यु ईश्वरन के अलावा मणि शंकर मुरा सिंह, वीरनदीप सिंह, चामा मिलिंद, केएल श्रीजीत, एथन बॉश, क्रिस ग्रीन, स्वास्तिक चिकारा, राहुल राज नामला, विराट सिंह, त्रिपुरेश सिंह, काइल वेरेन, ब्लेसिंग मुजाराबानी, बेन सियर्स, राजेश मोहंती, स्वास्तिक सामल, सारांश जैन, सूरज संगाराजू और तन्मय अग्रवाल जैसे खिलाड़ी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- करारी हार ने बनाया भारतीय गेंदबाजों का फैन, मैच गंवाने पर क्या बोले एडेन मार्करम?

जानें ऑक्शन बजट और सीजन शेड्यूल

ऑक्शन में कुल खर्च की सीमा 237.55 करोड़ रुपये रखी गई है. केकेआर के पास सबसे बड़ा पर्स 64.3 करोड़ रुपये का है, जबकि सीएसके के पास 43.4 करोड़ रुपये बचे हैं और उनके 9 स्लॉट खाली हैं. इस साल ऑक्शन 10 फ्रेंचाइजियों के लिए 77 स्लॉट्स के लिए होगा.

आईपीएल 2026 का नया सीजन 26 मार्च से शुरू होगा और खिताबी मुकाबला 31 मई 2026 को खेला जाएगा.

कहां देखें लाइव ऑक्शन

आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन आज दोपहर 2:30 बजे अबू धाबी में शुरू होगा. इसका सीधा प्रसारण Star Sports Network पर किया जाएगा. वहीं, फैंस JioHotstar ऐप या वेबसाइट के जरिए लाइव स्ट्रीमिंग भी देख सकते हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read