दुनिया

PM Modi Ethiopia Visit: इथियोपिया की पहली राजकीय यात्रा पर पीएम मोदी, उनके स्वागत में वज़ीर-ए-आज़म ने खुद चलाई कार

PM Modi Ethiopia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम को इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा पहुंचे. यह उनकी इथियोपिया की पहली राजकीय यात्रा है. यहां नोबेल शांति पुरस्कार विजेता इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद अली ने खुद एयरपोर्ट पर मोदी जी का स्वागत किया. दोनों नेताओं ने गले मिलकर और हाथ मिलाकर अभिवादन किया. यह स्वागत भारत और इथियोपिया के गहरे रिश्तों को दिखाता है.

इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद ने खुद कार चलाकर पीएम मोदी को होटल तक छोड़ा. रास्ते में उन्होंने मोदी जी को साइंस म्यूजियम और फ्रेंडशिप पार्क भी घुमाया. ये जगहें पहले से कार्यक्रम में नहीं थीं. यह सरप्राइज दोनों देशों की मजबूत दोस्ती और आपसी सम्मान को बताता है. पीएम मोदी ने इस स्वागत के लिए अबिय अहमद को धन्यवाद कहा.

इथियोपिया की पारंपरिक कॉफी सेरेमनी में शिरकत

एयरपोर्ट पर ही दोनों नेताओं ने इथियोपिया की पारंपरिक कॉफी सेरेमनी में हिस्सा लिया. यह सेरेमनी इथियोपिया की समृद्ध संस्कृति को दिखाती है. पीएम मोदी ने कहा कि यह परंपरा हमें बताती है कि विरासत कैसे देशों के बीच पुल बनाती है. इथियोपिया कॉफी के लिए दुनिया भर में मशहूर है.

ग्लोबल साउथ के बीच सहयोग बढ़ाने पर फोकस

यह यात्रा ग्लोबल साउथ देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित है. पीएम मोदी इथियोपिया की संसद को संबोधित करेंगे. वे वहां भारतीय समुदाय से भी मिलेंगे. दोनों देश राजनीतिक सहयोग, व्यापार, निवेश और लोगों के बीच रिश्तों को मजबूत करना चाहते हैं. भारत ने अफ्रीकी यूनियन को जी-20 में स्थायी सदस्यता दिलाने में मदद की थी. इथियोपिया अफ्रीकी यूनियन का मुख्यालय है.

भारत-इथियोपिया के रिश्ते बहुत पुराने

भारत और इथियोपिया के रिश्ते बहुत पुराने हैं. दोनों देशों की सभ्यताएं एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं. पीएम मोदी ने कहा कि इथियोपिया का इतिहास महान है और उसकी संस्कृति जीवंत है. वे विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं. यह यात्रा दोनों देशों के लिए नई शुरुआत है.

PM Modi Jordan Visit: हुसैनिया पैलेस में शानदार स्वागत से लेकर रॉयल बिदाई तक, जॉर्डन में PM मोदी की यादगार यात्रा

Bharat Express Desk

Recent Posts

क्या है दशहरे की तरह रूस में मनाए जाने वाला मस्लेनित्सा? जानें 400 साल पुराने कहानी

Russian Maslenitsa Tradition Like Dussehra: दशहरे की तरह रूस में भी पुतला जलता है. जानिए…

10 minutes ago

बदन पर खाकी, हरकतों से अपराधी! पंडाल में ASI ने वालंटियर से की छेड़छाड़, जानें फिर क्या हुआ?

कोलकाता के सुरुचि संघ दुर्गा पूजा पंडाल में 21 वर्षीय महिला वालंटियर से छेड़छाड़ के…

19 minutes ago

मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की पीएम मोदी ने की तारीफ, ‘पंच परिवर्तन’ को बताया समाज के लिए अहम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी…

20 minutes ago

कहीं कॉकरोच तो कहीं दिमागी नक्सल..! दिल्ली में रावण पुतले के साथ दिखेंगे ये नजारे

दिल्ली में दशहरा 2026 पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पारंपरिक पुतलों के साथ कॉकरोच…

25 minutes ago

दिल्ली बनेगी साबरमती! बदलेगी यमुना की तकदीर, क्या है 9000 करोड़ का प्लान?

Delhi Yamuna Cleaning Plan: दिल्ली सरकार 9 हजार करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से साबरमती की…

34 minutes ago

रावण आज भी जिंदा? गरबा खेलने गई बच्ची से दरिंदगी, विरोध करने पर जड़ा थप्पड़; देखें VIDEO

Garba Molestation Case: नालासोपारा गरबा इवेंट के दौरान नाबालिग से छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया…

34 minutes ago