इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 19वें सीजन का लीग स्टेज अब अपने अंतिम पड़ाव पर है, लेकिन प्लेऑफ की जंग के बीच करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के जेहन में सिर्फ एक ही सवाल कौंध रहा है कि क्या एमएस धोनी आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की जर्सी में अपना आखिरी मैच खेलने उतरेंगे?
दरअसल, सोमवार को चेन्नई के ऐतिहासिक एमए चिदंबरम (चेपॉक) स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले पूरा देश ‘थाला’ के भविष्य (MS Dhoni Retirement news) को लेकर अटकलों के भंवर में है.
आज का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स का इस सीजन में अपने होम ग्राउंड (घरेलू मैदान) पर आखिरी मैच है. यही वजह है कि चेपॉक स्टेडियम आज पूरी तरह से 7 नंबर की जर्सी वाले ‘पीले सागर’ में तब्दील होने के लिए तैयार है. पूरे सीजन में चोट (Injury) के चलते धोनी अब तक खेले गए 12 मैचों में मैदान पर नहीं उतर सके हैं. ऐसे में फैन्स को यह डर सता रहा है कि आईपीएल 2026 में अपने हीरो की जो पहली झलक उन्हें आज मिलेगी, वह कहीं उनके करियर की आखिरी झलक न बन जाए.
फैन्स भले ही चाहते हों कि धोनी जीवनभर सीएसके के लिए खेलते रहें, लेकिन 44 वर्ष की उम्र में अब उनका शरीर जवाब देने लगा है. साल 2020 से लेकर 2026 तक, हर साल धोनी के सामने संन्यास का सवाल आता रहा है और वे हर बार “डेफिनेटली नॉट” (Definitely Not) कहकर नए जोश के साथ लौट आते थे.
लेकिन इस बार स्थितियां बदली हुई हैं; धोनी की फिटनेस और उनकी खामोशी इस बात का संकेत दे रही है कि वे संन्यास के बिल्कुल मुहाने पर खड़े हैं और हमेशा की तरह बिना किसी शोर-शराबे के सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए विदा ले सकते हैं.
धोनी के संन्यास की अटकलें यूं ही नहीं लग रही हैं बल्कि इसके पीछे खुद माही का एक पुराना बयान है. धोनी ने एक इंटरव्यू में साफ कहा था कि वे अपना आखिरी आईपीएल मैच चेन्नई के घरेलू दर्शकों के सामने खेलकर ही क्रिकेट को अलविदा कहना चाहेंगे.
इतिहास गवाह है कि धोनी ने अपना आखिरी वनडे मैच रांची में खेला था, जबकि 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के बाद उन्होंने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अचानक संन्यास ले लिया था. अब चेपॉक का यह आखिरी होम गेम उनकी उसी कसम की तरफ इशारा कर रहा है.
ये भी पढ़ें: उजड़ गए कई परिवार: लखीमपुर खीरी में ‘काल’ बनी तेज रफ्तार, ट्रक-मैजिक की भिड़ंत में 8 की मौत; वाहन के परखच्चे उड़े
एक तरफ जहां धोनी के संन्यास (MS Dhoni Retirement news) का इमोशनल एंगल है, वहीं दूसरी तरफ सीएसके के लिए यह मैच प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए ‘करो या मरो’ जैसा है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ‘थाला’ अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी के जादू से चेन्नई को एक बार फिर प्लेऑफ का टिकट दिला पाते हैं या फिर आज चेपॉक अपने सबसे चहेते खिलाड़ी को नम आंखों से आखिरी विदाई देगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…