आईपीएल

IPL 2023: SRH की खतरनाक गेंदबाजी के आगे दिल्ली के बल्लेबाजों का सरेंडर, हैदराबाद के सामने 145 रन का लक्ष्य

SRH vs DC, IPL 2023: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स की टक्कर जारी है.दोनों ही टीमों के लिए जीत बेदह जरूर है क्योंकि पॉइंट्स टेबल में दोनों टीमों का हाल बहुत खराब है. ये टीम टेबल में सबसे लास्ट स्टैंड पर है. टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने पहले बल्लेबाजी चुनी है. मगर हैदराबाद की खतरनाक गेंदबाजी के आगे दिल्ली के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए.

एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने फैंस को निराश किय. अक्षर पटेल और मनीष पांडे ने दिल्ली को एक सम्मानजनक टोटल तक पहुंचाया. दिल्ली ने हैदराबाद के सामने 145 रन का छोटा लक्ष्य सेट किया है.

-20 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 144-9

अब दिल्ली की बल्लेबाजी के आखिरी 6 ओवर का खेल बाकी है. दिल्ली की नजर एक सम्मानजनक टोटल  तक पहुंचने पर है. वहीं SRH के गेंदबाज दिल्ली के बल्लेबाजों को कोई मौका नहीं दे रहे.

-14 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 97-5

-10 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 72-5

दिल्ली की टीम वॉशिंगटन सुंदर के आगे लाचार दिखी. हैदराबाद के गेंदबाज बिल्कुल सटीक गेंदबाजी कर रहे हैं और मैच में दिल्ली काफी पीछे है.

-5 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 41-2

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की ओर से कप्तान डेविड वॉर्नर के साथ पारी की शुरुआत करने आए हैं फिल सॉल्ट. लेकिन पहले ही ओवर में दिल्ली को पहला झटका लगा और फिल सॉल्ट बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. इसके मॉर्श और वॉर्नर ने पारी जरूरी संभाली लेकिन जल्द ही दिल्ली को दूसरा झटका भी लगा. मिचेल मार्श 25 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

-दिल्ली की बल्लेबाजी शुरू

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

DC: डेविड वॉर्नर (C), फिल सॉल्ट (WK), मिचेल मार्श, मनीष पांडे, सरफराज खान, अक्षर पटेल, अमन हकीम खान, रिपल पटेल, एनरिख नॉर्खिया, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा.

SRH: एडन मार्करम (C), अभिषेक शर्मा, हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), मार्को यानसन, वॉशिंगटन सुंदर, मयंक मार्कंडेय, भुवनेश्वर कुमार, टी.नटराजन, उमरान मलिक

Amit Kumar Jha

Recent Posts

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक जा रहे 2 संदिग्धों से ₹1.13 करोड़ की अमेरिकी मुद्रा जब्त

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…

20 minutes ago

रिलायंस के जामनगर कॉम्प्लेक्स पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल: मुकेश अंबानी से मिले मार्को रुबियो और सर्जियो गोर, Jio IPO को भी मिला बंपर रिस्पॉन्स

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…

31 minutes ago

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

3 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

3 hours ago