देश

Navjot Kaur Sidhu Health: नवजोत सिद्धू की पत्नी का कैंसर का सफल ऑपरेशन, कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर दिया अपडेट

Navjot Kaur Sidhu Health: पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू हाल ही में जेल से सजा काट कर निकले हैं. उनके जेल में रहने के दौरान उनकी पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने अपने कैंसर को लेकर एक ट्विट किया था. वहीं आज डॉक्टरों द्वारा उनका ऑपरेशन किया गया जो कि सफल रहा.

सिद्धू ने ट्वीट कर दी जानकारी

अपनी पत्नी के सफल ऑपरेशन की जानकारी सिद्धू ने ट्वीट के जरिए दिया है. नवजोत सिद्धू ने लिखा है कि ‘आप सभी की शुभकामनाओं और आशीर्वाद से मेरी पत्नी का ऑपरेशन सफल रहा, उसकी रिपोर्ट सकारात्मक है और वह ठीक होने की राह पर है, उसका व्यवहार बच्चों जैसा हो गया है, एक अनुशासित उपचार आहार का पालन करने के लिए निरंतर विश्वास और प्रोत्साहन की आवश्यकता है …’

सिद्धू ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी पत्नी नवजोत कौर लेफ्ट ब्रेस्ट में स्टेज 2 कार्सिनोमा कैंसर हो गया था. उन्होंने बताया कि जब उन्हें इस बात की जानकारी हुई तो इसके इलाज के लिए रेडिकल मास्टक्टोमी करवाई थी. डॉ. नवजोत कौर सिद्धू की इस सर्जरी को टाटा कैंसर अस्पताल के पूर्व वरिष्ठ कंसल्टेंट सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. रूपिंदर सिंह ने किया. यह ऑपरेशन इंडस इंटरनेशनल अस्पताल में किया गया.

पत्नी ने किए थे भावनात्मक पोस्ट

डॉ. नवजोत कौर का कैंसर दूसरे स्टेज पर था. ऑपरेशन करवाने से पहले जब उनके पति जेल में थे तब उन्होंने अपने पति नवजोत सिंह सिद्धू के लिए इमोशनल पोस्ट शेयर किए थे. अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि  मैने सिर्फ आपका इंतजार किया, आपने बार-बार न्याय के लिए गुहार लगाई, लेकिन न्याय नहीं मिला. सत्य बहुत शक्तिशाली होता है, ये बार-बार परीक्षा लेता है.

इसे भी पढ़ें: UP News: फर्जी RAW ऑफिसर बनकर लड़कियों से ठगी करने वाला गिरफ्तार, 6 साल पहले ITBP से हुआ था बर्खास्त

कहा था अब और इंतजार नहीं कर सकती

डॉ. नवजोत कौर ने अपने पोस्ट में लिखा था कि, माफ किजिएगा मैं अब और आपका इंतजार नहीं कर सकती क्योंकि मुझे दूसरे स्टेज का कैंसर है. वहीं उन्होंने उस दिन सर्जरी का जिक्र किया था और कहा था कि इसके लिए किसी को दोष नहीं दिया जा सकता है क्योंकि ये भगवान की मर्जी है.

Rohit Rai

Recent Posts

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक जा रहे 2 संदिग्धों से ₹1.13 करोड़ की अमेरिकी मुद्रा जब्त

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…

1 hour ago

रिलायंस के जामनगर कॉम्प्लेक्स पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल: मुकेश अंबानी से मिले मार्को रुबियो और सर्जियो गोर, Jio IPO को भी मिला बंपर रिस्पॉन्स

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…

1 hour ago

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

4 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

4 hours ago