SRH vs PBKS: आईपीएल 2026 के 49वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. दोनों टीमें प्लेऑफ की दौड़ में मजबूत स्थिति में हैं, इसलिए यह मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है.
इस मैच के लिए दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव किए हैं. सनराइजर्स हैदराबाद ने नीतीश कुमार रेड्डी और साकिब हुसैन को टीम में शामिल किया है. वहीं अनिकेत वर्मा और हर्षल पटेल को इस मैच से बाहर रखा गया है. टीम का उद्देश्य बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में संतुलन बनाना है.
पंजाब किंग्स ने भी अपनी टीम में कुछ बदलाव किए हैं. शशांक सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन और वैशाख विजयकुमार को मौका दिया गया है. इन खिलाड़ियों ने प्रियांश आर्य, नेहल वढेरा और जेवियर बार्टलेट की जगह ली है.
टॉस के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि उनकी टीम पहले से गेंदबाजी करना चाहती थी. उन्होंने माना कि पिछले मैचों से टीम ने काफी सीख ली है और खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने शशांक सिंह के टीम में शामिल होने को भी अहम बताया.
वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि वह भी पहले गेंदबाजी करना पसंद करते. उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी टीम अच्छा स्कोर बनाएगी और गेंदबाज बेहतर प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि इस सीजन में दर्शकों का समर्थन शानदार रहा है.
पंजाब किंग्स ने अब तक 9 मैचों में 6 जीत दर्ज की हैं और 13 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर है. दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 में से 6 मैच जीते हैं और 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है. अगर SRH यह मुकाबला जीत जाती है, तो वह अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच सकती है.
ये भी पढ़ें: ‘ब्राह्मणों को डर लगता है…’, थलापति विजय को दी बधाई तो ट्रोल हुए रविचंद्रन अश्विन, जानें कैसे दिया मुहंतोड़ जबाब?
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11 (SRH Playing 11): अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा और साकिब हुसैन.
पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11 (PBKS Playing 11): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.
-भारत एक्सप्रेस
मुजफ्फरनगर के बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में एमबीबीएस फाइनल ईयर की छात्रा शगुन सैनी ने…
Russian Maslenitsa Tradition Like Dussehra: दशहरे की तरह रूस में भी पुतला जलता है. जानिए…
कोलकाता के सुरुचि संघ दुर्गा पूजा पंडाल में 21 वर्षीय महिला वालंटियर से छेड़छाड़ के…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी…
दिल्ली में दशहरा 2026 पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पारंपरिक पुतलों के साथ कॉकरोच…
Delhi Yamuna Cleaning Plan: दिल्ली सरकार 9 हजार करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से साबरमती की…