आईपीएल

IPL के सबसे खतरनाक गेंदबाजों की लिस्ट आई सामने, नंबर 1 पर है सबका चहेता!

IPL 2025 top wicket takers: इन दिनों क्रिकेट फैंस इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के रंग में पूरी तरह रंगे हुए हैं. फैंस अपनी पसंदीदा टीमों को सपोर्ट करने के लिए बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंच रहे हैं. 7 अप्रैल तक कुल 20 मुकाबले खेले जा चुके हैं और इनमें से कई बेहद रोमांचक रहे हैं. इन मैचों में बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने ही शानदार प्रदर्शन किया है, जिससे कई रिकॉर्ड भी बने हैं.

आईपीएल के इतिहास पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में पांच दिग्गज शामिल हैं, जिनमें से चार भारतीय हैं. इनमें दो स्पिनर और एक तेज गेंदबाज हैं.

आइए डालते हैं एक नजर इन टॉप-5 विकेट टेकर गेंदबाजों पर…

  1. युजवेंद्र चहल – 206 विकेट

आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं युजवेंद्र चहल. वह फिलहाल पंजाब किंग्स की ओर से खेल रहे हैं और उन्होंने 163 मैचों में 206 विकेट चटकाए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 40 रन देकर 5 विकेट का है. चहल आईपीएल इतिहास में 200 विकेट का आंकड़ा पार करने वाले पहले गेंदबाज बने थे.

  1. पीयूष चावला – 192 विकेट

दूसरे स्थान पर हैं पूर्व भारतीय लेग स्पिनर पीयूष चावला. उन्होंने आईपीएल में विभिन्न टीमों के लिए खेलते हुए 192 मैचों में 192 विकेट लिए हैं. चावला का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 17 रन देकर 4 विकेट है.

  1. भुवनेश्वर कुमार – 184 विकेट

तीसरे नंबर पर हैं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार. उन्होंने 179 मैचों में 184 विकेट लिए हैं. 19 रन देकर 5 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है. भुवनेश्वर आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं.

  1. ड्वेन ब्रावो – 183 विकेट

चौथे स्थान पर हैं वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो, जिन्होंने आईपीएल में 161 मैचों में 183 विकेट अपने नाम किए. ब्रावो का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 22 रन देकर 4 विकेट का रहा.

  1. रविचंद्रन अश्विन – 183 विकेट

पांचवें नंबर पर हैं चेन्नई सुपर किंग्स के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन. उन्होंने अब तक 216 मैचों में 183 विकेट चटकाए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 34 रन देकर 4 विकेट है.

अश्विन के पास है तीसरे स्थान पर पहुंचने का मौका

आईपीएल 2025 में मंगलवार को खेले जाने वाले 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना पंजाब किंग्स से होगा. अगर अश्विन इस मैच में दो विकेट लेने में कामयाब हो जाते हैं, तो वह भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़कर आईपीएल इतिहास में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे.


इसे भी पढ़ें- IPL 2025: हार्दिक और तिलक की धमाकेदार पारी रही बेकार, वानखेड़े में RCB ने 10 साल बाद मुंबई को हराया


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

23 घंटे हिरासत के बाद CJP के तीनों नेता रिहा, कोर्ट ने किन शर्तों पर दी राहत?

CJP protest Delhi: दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके,…

4 minutes ago

‘ग्रामोदय से राष्ट्रोदय के प्रणेता…’, नानाजी देशमुख की जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह ने किया बड़ा नमन

गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते…

7 minutes ago

लो जी, अब डॉक्टर के यहां भी मरीज सुरक्षित नहीं! इलाज कराने पहुंची थी नाबालिग, सिविल सर्जन पर रेप का आरोप

Jharkhand News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को एक नाबालिग लड़की से यौन…

17 minutes ago

‘असाधारण राष्ट्र-निर्माता थे नानाजी…’, जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन

PM Modi on Nanaji Deshmukh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती…

17 minutes ago

दोस्ती के लिए राजनीति में आए अमिताभ बच्चन, फिर क्यों छोड़ दी सियासत? जानें पूरा किस्सा

Amitabh Bachchan birthday: अमिताभ बच्चन ने 1984 में राजीव गांधी के समर्थन में इलाहाबाद से…

33 minutes ago

क्या कंगाल पाकिस्तान का दुनिया के नक्शे से कट गया पत्ता? विश्व बैंक के इस फैसले से क्यों मची है खलबली?

India Pakistan Relations: विश्व बैंक ने पाकिस्तान को 'दक्षिण एशिया' से निकालकर मध्य पूर्व और…

47 minutes ago