यश द्विवेदी फतेहपुर
यूपी के फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत अखिरी गांव में आज दिनदहाड़े हुए ट्रिपल हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. वर्चस्व की जंग में एक किसान नेता और उसके परिवार के दो सदस्यों की निर्मम हत्या कर दी गई. मृतकों की पहचान किसान नेता पप्पू सिंह (50), उनके पुत्र अभय सिंह (22) और छोटे भाई रिंकू सिंह (40) के रूप में हुई है.
बताया जा रहा है तीनों बाइक पर सवार होकर तहिरापुर चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि तभी ट्रैक्टर पर सवार बदमाशों ने उन्हें घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा. तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. पप्पू सिंह की मां राम दुलारी वर्तमान में गांव की प्रधान हैं, जबकि पप्पू सिंह स्वयं गांव की राजनीति में सक्रिय थे. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना के पीछे गांव के ही पूर्व प्रधान मुन्नू सिंह और उसके बेटे का हाथ हो सकता है.
आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई इस नरसंहार की बड़ी वजह मानी जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही हथगांव, सुल्तानपुर घोष और हुसेनगंज थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. स्थिति को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. वहीं, आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस को शव उठाने से रोक दिया.
-भारत एक्सप्रेस
India Pakistan Relations: विश्व बैंक ने पाकिस्तान को 'दक्षिण एशिया' से निकालकर मध्य पूर्व और…
शारदीय नवरात्र के पहले दिन देश भर के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने…
IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज तीसरे T20 में टीम इंडिया की नजर वापसी पर है. संजू…
CJP नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रंका और यूट्यूबर ध्रुव राठी की रिहाई के…
राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 9 और 10 अक्टूबर को शराब की खुदरा दुकानें…
Lucknow News: लखनऊ में 28 वर्षीय कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत से हड़कंप…